Sunday, June 14, 2026
Home बिहारक्रिकेट पीडीसीए क्रिकेट लीग में पीएमसीएच की टीम जीती

पीडीसीए क्रिकेट लीग में पीएमसीएच की टीम जीती

by Khel Dhaba
0 comment

पटना जिला क्रिकेट संघ (सचिव गुट) द्वारा आयोजित लीग मैच में कंकड़बाग सीसी और पी.एम.सी.एच के बीच गोविंदपुर अंजनी स्टेडियम (मसौढ़ी) में खेला गया।
आज के मैच में पी.एम.सी.एच की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और कंकड़बाग.सी.सी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 61 रनों पर सिमट गयी।
कंकड़बाग.सी.सी की ओर से जेपी ने सर्वाधिक 24 रनों की पारी खेली। पी.एम.सी.एच की ओर से अजित ने 3 ओवर में 5 रन खर्च कर 3 महत्वपूर्ण विकेट प्राप्त किये।
जवाब में पी.एम.सी.एच की टीम ने 10.4 ओवर्स में 5 विकेट गंवाकर सन्नी कुमार के नाबाद 23 रनों की पारी के सहारे मैच को आसानी से 5 विकटों से जीत लिया।
मैच में अजित कुमार को शानदार गेंदबाजी के लिये मैन ऑफ द मैच चुना गया।
सचिव गुट द्वारा आयोजित पटना डिस्ट्रिक्ट लीग में कल का मैच रेनबो.सी.सी और पी.एम.सी.एच के बीच खेला जायेगा।
यह सारी जानकारी मैच कॉन्वेनर रवि रंजन कुमार ने दिया।
स्कोरकार्ड:- कंकड़बाग.सी.सी:- 61/10 (12.5) ओवर्स
जेपी:- 24 रन (9 गेंद)
आनंद कुमार:- 10 रन (16 गेंद)

अजित कुमार:- 3 ओवर 5 रन 3 विकेट
दिव्य प्रकाश:- 2 ओवर 0 रन 2 विकेट

पी.एम.सी.एच:- 62/5 (10.4 ओवर्स)
सन्नी कुमार:- 23* रन (28 गेंद)

मिथलेश कुमार:- 3 ओवर 16 रन 2 विकेट

कल का मैच:- पी.एम.सी.एच vs रेनबो.सी.सी

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.