Sunday, April 26, 2026
Home बिहारक्रिकेट पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: बीएसईबी की शानदार जीत

पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: बीएसईबी की शानदार जीत

यशस्वी शुक्ला का शतक, अभिलाष चूके, शंभु का गेंदबाजी में चौका

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 24 मार्च। पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में बीएसईबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शर्मा स्पोर्टिंग को 116 रनों से हराया। 109 रन की शतकीय पारी खेलने वाले यशस्वी शुक्ला को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

स्थानीय ऊर्जा स्टेडियम में खेले गए मैच में बीएसईबी ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए बीएसईबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में दो विकेट पर 254 रन का मजबूत स्कोर बनाया। यशस्वी शुक्ला ने शानदार 109 रन (78 गेंद) की पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 3 छक्के शामिल थे।
वहीं अभिलाष कुमार ने नाबाद 87 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

254 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शर्मा स्पोर्टिंग की टीम 28.1 ओवर में 138 रन पर सिमट गई। बीएसईबी की ओर से शंभु कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए, जबकि प्रदीप ने 3 विकेट झटके।

शर्मा स्पोर्टिंग के लिए आरके विराज ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए, लेकिन टीम के अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण टीम मैच में वापसी नहीं कर पाई।

संक्षिप्त स्कोर
बीएसईबी : 35 ओवर में दो विकेट पर 254 रन, अभिलाष कुमार 87, प्रदीप 22, यशस्वी शुक्ला 109, अतिरिक्त 35, अनीस कुमार 2/33, दिलखुश यादव 1/33

शर्मा स्पोर्टिंग : 28.1 ओवर में 138 रन पर ऑल आउट, सुजल 14, रिषि कुमार 15, आरके विराज 34, किशन 15, अनीष कुमार 12, अतिरिक्त 22, पंकज कुमार मिश्रा 1/18, शंभु कुमार 4/24, परमेश्वर यादव 1/13, प्रदीप 3/13

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights