Thursday, June 4, 2026
Home Uncategorized Paris Olympic Boxing : प्री क्वार्टरफाइनल मुकाबले में निकहत जरीन हारी

Paris Olympic Boxing : प्री क्वार्टरफाइनल मुकाबले में निकहत जरीन हारी

by Khel Dhaba
0 comment

पेरिस, 01 अगस्त। भारत की मुक्केबाज निकहत जरीन पेरिस ओलंपिक में महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग के प्री क्वार्टरफाइनल में गुरुवार को हार कर बाहर हो गई है।

आज नॉर्थ पेरिस एरिना में खेले गए मुकाबले में चीन की शीर्ष वरीयता प्राप्त वू यू भारतीय मुक्केबाज निकहत के खिलाफ शुरुआत से दबदबा कायम रखा। उल्लेखनीय है कि दो बार की विश्व चैंपियन जरीन ने रविवार को शानदार अंदाज में ओलंपिक में पर्दापण किया था और राउंड ऑफ 32 में जर्मनी की मैक्सी कैरिना क्लोएट्ज़र को सर्वसम्मत निर्णय से हराया था। वू यू 52 किग्रा वर्ग में विश्व चैंपियन हैं और उन्होंने पिछले वर्ष एशियाई खेलों का भी खिताब जीता था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.