Friday, June 5, 2026
Home PARIS OLYMPICS 2024 Paris Olympic Badminton : सात्विक-चिराग ने ग्रुप मुकाबले में फजर-मुहम्मद को हराया

Paris Olympic Badminton : सात्विक-चिराग ने ग्रुप मुकाबले में फजर-मुहम्मद को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

पेरिस, 30 जुलाई। तीसरी वरीयता प्राप्त सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने पेरिस ओलंपिक 2024 में मंगलवार को पुरुष युगल के अपने अंतिम ग्रुप सी मुकाबले में इंडोनेशिया के फजर अल्फियान और मुहम्मद रियान अर्दियांतो की जोड़ी को सीधे सेटों में हराया।

भारतीय जोड़ी ने आज यहां ला चैपल एरिना में दुनिया की सातवें नंबर की इंडोनेशियाई जोड़ी को 40 मिनट तक चले मुकाबले में 21-13, 21-13 से हराया।

इस जीत के साथ सात्विक-चिराग दो मैचों में जीत दर्ज कर ग्रुप सी में शीर्ष पर है। बैडमिंटन पुरुष युगल क्वार्टरफाइनल मुकाबला एक अगस्त को खेला जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.