Friday, June 12, 2026
Home बिहारक्रिकेट Patna Senior Cricket Leage में प्रभा इलेवन पर पंचशील की बंपर जीत

Patna Senior Cricket Leage में प्रभा इलेवन पर पंचशील की बंपर जीत

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पंचशील एकादश ने पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में अंकित (62 रन) और विकास (36 रन) के नाबाद जुगलबंदी की बदौलत प्रभा एकादश पर 10 विकेटों से शानदार जीत दर्ज की।

पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में फतेहपुर ग्राउंड पर रविवार को खेले गए मैच में प्रभा एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 36.4 ओवर में 105 रन ही बनाये।

Also Read : राष्ट्रीय सबजूनियर चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए बिहार टीम रवाना


जवाब में पंचशील ने लक्ष्य को 9.3 ओवर में बिना किसी नुकसान के हासिल कर लिया। वेटरर्न क्रिकेटर रंजीत कुमार ने अंकित को मैन ऑफ द मैच प्रदान किया। मैच से पूर्व दोनों टीमों के खिलाड़ियों व अधिकारियों ने पीडीसीए के फाउंडर मेंबर रहे रामचंद्र प्रसाद के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रख श्रद्धाजंलि दी गई।

Also Read :शगुनी राय मेमोरियल प्राइजमनी अंडर-15 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट 5 जनवरी से, होगी इनामों की बारिश

संक्षिप्त स्कोर:
प्रभा एकादश: 105/10 (36.4 ओवर), अभिनव कुमार 32, प्रिंस राज सिंह 23, सूरज माही 11, अतिरिक्त 11, विकेट: राहुल 03/24, राजकुमार सिंह 2/6, मो सुल्तान 2/21, पिंटू सिंह 2/21, सुलेमान 1/15.


पंचशील एकादश : 109/00 (9.3 ओवर), अंकित नाबाद 62, विकास नाबाद 36, अतिरिक्त 11.

कल का मैच: अमर क्रिकेट क्लब बनाम अदालतगंज क्रिकेट क्लब, फतुहा ग्राउंड, सुबह 9:30 बजे से।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.