Saturday, June 6, 2026
Home अंतरराष्ट्रीय Chess Olympiad से हटा पाकिस्तान, खिलाड़ी रात में होंगे भारत से रवाना

Chess Olympiad से हटा पाकिस्तान, खिलाड़ी रात में होंगे भारत से रवाना

by Khel Dhaba
0 comment

चेन्नई। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के कारण गुरुवार को यहां शुरू हुए 44वें शतरंज ओलंपियाड में पाकिस्तान की टीम का अभियान शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया और टीम रात को यहां से रवाना हो जायेंगे। शतरंज टीम के भारत पहुंचने के बाद पाकिस्तान ने इन खेलों से नाम वापस ले लिया।

अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) ने 28 जुलाई से 10 अगस्त तक यहां के निकट मामल्लापुरम में शुरू हुए शतरंज ओलंपियाड में भाग लेने के लिए पाकिस्तान को आमंत्रित किया था।

पाकिस्तान हालांकि ओलंपियाड के मशाल रिले का जम्मू-कश्मीर से गुजरने का हवाला देते हुए इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता से हट गया।

ओलंपियाड के निदेशक और अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) के महासचिव भरत सिंह चौहान ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘पाकिस्तान के खिलाड़ी टूर्नामेंट से हटने के बाद आज रात भारत से रवाना हो जायेंगे।’’

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.