लेक बुएना विस्टा (अमेरिका)। नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) के लिए अच्छी खबर बुधवार को आई। उसके नवीनतम कोरोना वायरस परीक्षण में कोई खिलाड़ी पॉजिटिव नहीं पाया गया है।
वाल्ट डिज्नी वल्र्ड में बहाल हुए सत्र के दौरान खिलाड़ियों के परीक्षण किए जा रहे हैं और जैविक रूप से सुरक्षित माहौल तैयार किए जाने का फायदा मिल रहा है।
पिछली बार 29 जुलाई को परीक्षण नतीजों की घोषणा के बाद 343 खिलाड़ियों का परीक्षण किया गया और संक्रमण का कोई भी पुष्ट मामला सामने नहीं आया है। इसका मतलब हुआ कि पिछले महीने जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में प्रवेश के बाद से कोई खिलाड़ी पॉजिटिव नहीं पाया गया है।