Thursday, June 18, 2026
Home बिहारअन्य बिहार राज्य हैंडबॉल में नवादा और सीवान ने जीता खिताब

बिहार राज्य हैंडबॉल में नवादा और सीवान ने जीता खिताब

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बेगूसराय के दुलारपुर तेघड़ा में आयोजित 11वीं बिहार राज्य सीनियर पुरुष / महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का खिताब नवादा (पुरुष वर्ग) और सीवान (महिला वर्ग) ने जीत लिया है। बेगूसराय की टीम उपविजेता रही। पटना एवं सारण की टीम तीसरे स्थान पर रही। आरएलबी एकेडमी उपविजेता रहा। नवादा एवं बेगूसराय को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में नवादा ने पटना को 26-25 से जबकि बेगूसराय ने सारण को पराजित कर फाइनल में जगह बनाया। पटना और सारण को तीसरे स्थान की ट्रॉफी मिली जबकि नवादा विजेता एवं बेगूसराय उपविजेता हुआ। बालिका वर्ग में सीवान विजेता जबकि आर एल बी एकेडमी मैरवा उपविजेता हुआ। नवादा एवम बेगूसराय बालिका वर्ग में तीसरे स्थान की ट्रॉफी प्राप्त की। तीन दिन चले रोमांचक मैच में 40 टीम के पांच सौ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

पुरुष वर्ग में बेस्ट प्लेयर नवादा के अमन जबकि बेस्ट गोलकीपर बेगूसराय के प्रदीप को मिला। बालिका वर्ग में बेस्ट प्लेयर खुशबू, बेस्ट गोलकीपर सुमन को मिला। विजेता खिलाड़ियों को विधायक रामरतन सिंह, रिटायर्ड डी एस पी सुनील कुमार, बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव सह हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर शर्मा ,सामाजिक कार्यकर्ता अंकित कुमार , महेंद्र ठाकुर , बेगूसराय जिला हैंडबॉल सचिव प्रणव भारती , जहानाबाद सचिव आलोक कुमार सहित अन्य थे।

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.