Saturday, June 13, 2026
Home ODI WORLD CUP cricket world cup में टीमों पर होगी धन वर्षा, जानें किसे कितना मिलेगा

cricket world cup में टीमों पर होगी धन वर्षा, जानें किसे कितना मिलेगा

by Khel Dhaba
0 comment

दुबई, 22 सितंबर। भारत में पांच अक्टूबर से खेले जाने वाले एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को लगभग एक करोड़ डॉलर की इनामी राशि की घोषणा की।

आईसीसी के अनुसार विश्व कप विजेता को 40 लाख डॉलर (लगभग 33.17 करोड़ रुपये) की इनामी राशि दी जायेगी जबकि उपविजेता 20 लाख डॉलर (लगभग 16.58 करोड़ रुपये) मिलेंगे। सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को आठ-आठ लाख डॉलर (लगभग 6.63 करोड़ रुपये) प्रदान किये जायेंगे जबकि नॉकआउट चरण में पहुंचने में नाकाम रहने वाली टीमों को एक-एक लाख डॉलर (लगभग 82 लाख रुपये) मिलेंगे। ग्रुप चरण के मैचों के विजेता को 40 हजार डॉलर (लगभग 33.17 लाख रुपये) का पुरस्कार मिलेगा।

विश्व कप भारत में पांच अक्टूबर से 19 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसमें 45 लीग मैच और तीन नॉकआउट मैच होंगे। टूर्नामेंट में मेजबान भारत के अलावा अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और नीदरलैंड की टीमें हिस्सा लेंगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.