Friday, June 5, 2026
Home Slider मो फराह नहीं कटा सके टोक्यो ओलंपिक का टिकट

मो फराह नहीं कटा सके टोक्यो ओलंपिक का टिकट

by Khel Dhaba
0 comment

मैनचेस्टर। चार बार के ओलंपिक चैम्पियन मो फराह 10,000 मीटर स्पर्धा में टोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई नहीं कर सके।
वह यहां ब्रिटिश एथलेटिक्स आमंत्रण चैम्पियनशिप में 10,000 मीटर में क्वालीफाइंग समय हासिल नहीं कर सके।

लंबी दूरी के दिग्गज फराह को रविवार की अंतिम समयसीमा से पहले टोक्यो का टिकट कटाने के लिए 27 मिनट 28 सेकेंड के समय की जरूरत थी लेकिन उन्होंने 27 मिनट 47.04 सेकेंड में रेस पूरी की जिससे वह 2012 और 2016 में जीते गये अपने 10,000 मीटर के खिताब का बचाव नहीं कर पायेंगे। इस ब्रिटिश एथलीट ने कहा कि आप रेस में जाते हो और अपना सर्वश्रेष्ठ देते हो, आप इतना ही कर सकते हो। यहां काफी हवा चल रही थी, मैंने काफी कोशिश की।

फराह ने कहा, मेरा कैरियर शानदार रहा है। मैं आज जो कुछ भी हूं, उसका शुक्रगुजार हूं। मैंने हमेशा ही कहा है कि अगर मैं सर्वश्रेष्ठ के साथ प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकता तो मैं फाइनल में नहीं पहुंच सकता। आज की रात इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा। फराह इस महीने बर्मिंघम में 10,000 मीटर ट्रायल के दौरान क्वालीफाई नहीं कर सके थे तो यह आमंत्रण रेस जल्दबाजी में आयोजित की गयी। फराह 5000 मीटर में भी दो बार के ओलंपिक चैम्पियन हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.