Friday, June 5, 2026
Home Slider यूएई में 17 अक्टूबर से शुरू होगा ICC T-20 विश्व कप, 14 नवंबर को होगा फाइनल

यूएई में 17 अक्टूबर से शुरू होगा ICC T-20 विश्व कप, 14 नवंबर को होगा फाइनल

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। आईसीसी टी-20 विश्व कप को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि इसका आयोजन यूएई में किया जायेगा। उद्घाटन 17 अक्टूबर को होगा जबकि 14 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा।

क्रिकइंफो के अनुसार, टूर्नामेंट आईपीएल फाइनल के कुछ दिनों बाद शुरू होगा, जिसके 15 अक्टूबर को होने की संभावना है। आईपीएल 2021 के बाकी बचे मैच 19 सितंबर से यूएई में होने वाले हैं।

हालांकि, बीसीसीआई ने अभी तक आईसीसी को आधिकारिक तौर पर टी20 विश्व कप को यूएई में स्थानांतरित करने के बारे में बयान नहीं दिया है, लेकिन कोरोनावायरस महामारी की वजह से लगातार इस तरह की संभावना जताई जा रही थी।

मौजूदा योजना के मुताबिक, टी20 विश्व कप के पहले दौर को दो समूहों में बांटा जाएगा, जबकि यूएई और ओमान में खेला जाएगा।

पहले राउंड में 12 मैच शामिल होंगे, जबकि 8 टीमें शामिल होंगी। इनमें से चार (प्रत्येक समूह से शीर्ष दो) सुपर 12 के लिए क्वॉलिफाइ करेंगी। आठ में से चार टीम (बांग्लादेश, श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड, स्कॉटलैंड, नामीबिया, ओमान, पापुआ न्यू गिनी) शीर्ष आठ रैंकिंग वाली टी20ई टीमों में शामिल होकर सुपर 12 में पहुंचेंगी।

सुपर 12 का चरण, जिसमें 30 मैच शामिल हैं, 24 अक्टूबर से शुरू होने वाले हैं। सुपर 12 में टीमों को छह-छह के दो समूहों में विभाजित किया जाएगा, जो यूएई में तीन स्थानों – दुबई, अबू धाबी और शारजाह में खेले जाएगा।

इसके बाद तीन प्लेऑफ मैच होंगे- दो सेमीफाइनल और फाइनल। यूएई और ओमान में राउंड-1 की सह-मेजबानी के साथ बीसीसीआई को भरोसा है कि सुपर 12 के लिए यूएई में मुख्य मैदानों में पिचों को तैयार करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.