गोपालगंज, 15 दिसंबर। गोपालगंज जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित गोपालगंज जिला अंडर-16 क्रिकेट लीग में मीरगंज क्रिकेट क्लब ने जीत हासिल की।
मीरगंज क्रिकेट क्लब ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 25 ओवर में 8 विकेट पर 281 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। राहुल यादव ने 62 रन बनाये। जवाब में थावे क्रिकेट क्लब की टीम 20.4 ओवर में 152 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के आशीष को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर
मीरगंज क्रिकेट क्लब : 25 ओवर में 8 विकेट पर 281 रन, राहुल यादव 62, गुलाम मुस्तफा 46,संस्कार कुमार 27,गोलू गायकवाड़ 23, हामिद रजा 35,प्रियांशु सिंह 17, आशीष 23,विवेक राय नाबाद 12, अतिरिक्त 31, सुमंत यादव 2/75,मनीष सिंह 2/40, प्रिंस यादव 2/56,बब्लू गुप्ता 1/43, साहिल 1/44
थावे क्रिकेट क्लब : 20.4 ओवर में 152 रन पर ऑल आउट प्रिंस कुमार 50,आदर्श राज 11, सुनील कुमार 10, राहुल यादव नाबाद 19, अतिरिक्त 43, आशीष 3/26, अब्दुल्लाह खान 1/29, सुमंत 1/11, अंकित 1/14, हामिद राजा 2/31, राज पांडेय 2/6


