Sunday, April 26, 2026
Home बिहारक्रिकेट Atal Bihari Vajpayee Women’s Cricket : टीम गठन के लिए सेलेक्शन ट्रायल शुरू

Atal Bihari Vajpayee Women’s Cricket : टीम गठन के लिए सेलेक्शन ट्रायल शुरू

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 15 दिसंबर। राजधानी पटना के काजीपुर मोहल्ला स्थित राजकीय संस्कृत कॉलेज में चलने वाली न्यू थीम क्रिकेट एकेडमी में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित होने वाली महिला क्रिकेट चैंपियनशिप में भाग लेने वाली टीम के गठन के लिए दो दिवसीय सेलेक्शन ट्रायल का उद्घाटन भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ बिहार के प्रदेश संयोजक सतीश राजू व अन्य प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुआ।
उक्त अवसर पर चयनकर्ता के रूप में ट्रायल अकादमी के सीईओ अंकुश राज, सलेक्शन कमेटी चेयरमैन अधिकारी एम एम प्रसाद, मुख्य चयनकर्ता पवन कुमार एवं डॉ मुकेश कुमार के उपस्थिति में ट्रायल हुआ ।

उक्त अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजीव मिश्रा ने भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में होने वाले श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी महिला क्रिकेट के सफल आयोजन के लिए बधाई दी और खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ शुरू से ही खिलाड़ियों के हित में अग्रसर रहती है और बड़ा-बड़ा आयोजन कर खिलाड़ियों को मंच प्रदान करती है जिससे खिलाड़ी अपने जिला और राज्य ही नहीं बल्कि देश का भी नाम रोशन कर सके।

उक्त अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने बताया कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर 20 से 25 दिसंबर तक आयोजित 6 दिवसीय महिला क्रिकेट चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के चयन हेतु 2 दिवसीय ट्रायल का आयोजन किया गया है जिसमें आज पूरे बिहार से लगभग 100 खिलाड़ियों ने शामिल हो कर अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। श्री राजू ने आगे कहा की कल भी बिहार के अन्य जिलों के खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा।

उक्त अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के सह संयोजक राज शेखर, विकास कुमार गोल्डी, मिथिलेश पांडे, रिमझिम सिंह, कंचन कुमारी, समीक्षा कौशिक, मीनू प्रसाद, विकास सिंह, सुमित शर्मा, कुंदन कुमार, मोहित श्रीवास्तव, संतोष तिवारी, कंचन कुमारी, डॉक्टर श्वेता, अजय कुमार मुन्ना एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे ।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights