Monday, June 8, 2026
Home अंतरराष्ट्रीय मेसी ने दो गोल करने में मदद की, inter miami 3-1 से जीता

मेसी ने दो गोल करने में मदद की, inter miami 3-1 से जीता

by Khel Dhaba
0 comment

लास एंजिलिस, 4 सितंबर। इंटर मियामी को जुलाई के मध्य में सुपरस्टार लियोनल मेसी के जुड़ने के बाद से हार का सामना नहीं करना पड़ा है और रविवार रात उसने सत्र का सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाते हुए गत लास एंजिलिस फुटबॉल क्लब को 3-1 से पराजित किया।
मेसी ने इस मैच के दौरान दो गोल करने में मदद की। इंटर मियामी के लिए फाकुंडो फारियास, जोर्डी अल्बा और लियोनार्डो कैम्पाना ने गोल किये।
इंटर मियामी को पिछले 11 मैचों (सभी प्रतियोगिताओं) में हार का सामना नहीं करना पड़ा है। लास एंजिलिस के लिए रेयान होलिंगशेड ने एकमात्र गोल दागा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.