Tuesday, June 16, 2026
Home Slider us open tennis : नोवाक जोकोविच और कोको गॉ क्वार्टर फाइनल में, स्वियातेक हारी

us open tennis : नोवाक जोकोविच और कोको गॉ क्वार्टर फाइनल में, स्वियातेक हारी

by Khel Dhaba
0 comment

न्यूयार्क, 4 सितंबर। पिछले दो दशक से अधिक समय में सेरेना विलियम्स के बाद कोको गॉ लगातार दूसरी बार अमेरिकी ओपन क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली अपने देश की सबसे युवा खिलाड़ी बन गई जबकि पुरुष वर्ग में नोवाक जोकोविच ने भी अंतिम आठ में जगह बनाई।

उन्नीस वर्ष की गॉ ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन 33 वर्ष की कैरोलिन वोज्नियाकी को 6-3,3-6,6-1 से हराया।
अब उनका सामना 20वीं वरीयता प्राप्त 2017 फ्रेंच ओपन चैंपियन येलेना ओस्टापेंको से होगा जिसने गत चैंपियन इगा स्वियातेक को 3-6, 6-3,6-1 से हराया।

इस हार के साथ ही स्वियातेक अपनी नंबर एक रैंकिंग भी गंवा देंगी और एरिना सबालेंका पहली बार दुनिया की चोटी की खिलाड़ी बनेंगी।

वहीं 23 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन जोकोविच ने क्वालीफायर बोरना गोजो को 6-2,7-5,6-4 से मात दी । अब उनका सामना अमेरिका के नौवीं वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज से होगा जिन्होंने स्विट्जरलैंड के क्वालीफायर डोमिनिक स्टिकर को 7-6, 6-4,6-4 से हराया। यह जोकोविच का अमेरिकी ओपन में 13वां और फ्रिट्ज का पहला क्वार्टर फाइनल होगा।
जोकोविच का उनके खिलाफ रिकॉर्ड 7-0 का है। जोकोविच का अगली एटीपी रैंकिंग में कार्लोस अल्काराज की जगह नंबर एक पर काबिज होना तय हो गया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.