Thursday, June 4, 2026
Home Slider मेंस टी20 विश्व कप : इंग्लैंड ने जीता मैच, नेपाल ने दिल

मेंस टी20 विश्व कप : इंग्लैंड ने जीता मैच, नेपाल ने दिल

रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड चार रन से जीता

by Khel Dhaba
0 comment

मुंबई, 8 फरवरी। आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप के अंतर्गत 8 फरवरी यानी रविवार को खेले गए सांस रोक देने वाले मुकाबले में इंग्लैंड की टीम नेपाल से हारते-हारते बच गई।

आखिरी गेंद तक चले गए मुकाबले में नेपाल की टीम को इंग्लैंड ने 4 रन से हराया। आखिरी ओवर में नेपाल को जीत के लिए दस रन की जरुरत थी पर वह पांच अंक ही जुटा पाया। सैम कुरैन ने आखिरी ओवर में अच्छी गेंदबाजी कर इंग्लैंड को जीत दिला दी।

इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 184 रन बनाये। जवाब में नेपाल की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 180 रन बनाये। नेपाल की ओर से लोकेश ने नाबाद 39, दीपेंद्र सिंह ने 44, रोहित ने 39 और कौशल ने 29 रन की पारी खेली।

इससे पहले इंग्लैंड ने कप्तान हैरी ब्रूक (53 रन) और जैकब बेथेल (55 रन) के अर्धशतकों से रविवार को यहां टी20 विश्व कप के अपने शुरुआती मैच में नेपाल के खिलाफ सात विकेट पर 184 रन बनाए। विल जैक्स ने नाबाद 39 रन और विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने 26 रन का योगदान दिया।
नेपाल के लिए दीपेंद्र सिंह ऐरी और नंदन यादव ने दो दो विकेट झटके। शेर मल्ला और संदीप लामिचाने ने एक एक विकेट प्राप्त किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.