Tuesday, July 8, 2025
Home राष्ट्रीयफुटबॉल भारत ने अंडर-23 फुटबॉल एशियाई कप क्वालीफायर टीम घोषित की

भारत ने अंडर-23 फुटबॉल एशियाई कप क्वालीफायर टीम घोषित की

by Khel Dhaba
0 comment
फुटबॉल

नईदिल्ली। भारत की अंडर-23 पुरुष टीम के मुख्य कोच क्लाइफोर्ड मिरांडा ने शुक्रवार को अंडर-23 एशियाई कप कतर 2024 क्वालीफायर के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की। अंडर-23 एशियाई कप कतर 2024 क्वालीफायर छह से 12 सितंबर तक चीन के डालियान में खेला जायेगा।

टीम की अगुआई स्ट्राइकर शिवशक्ति नारायणन करेंगे। भारत पहली बार एएफसी अंडर-23 एशियाई कप के लिए क्वालीफाई करने की कोशिश करेगा जिसके लिए उसका सामना ग्रुप जी में मालदीव (छह सितंबर), मेजबान चीन (नौ सितंबर) और संयुक्त अरब अमीरात (12 सितंबर) से होगा।

मुख्य टूर्नामेंट के लिए 11 ग्रुप विजेता और चार सर्वश्रेष्ठ दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम क्वालीफाई करेंगी।

भारतीय टीम :
गोलकीपर: रितिक तिवारी, प्रभसुखन सिंह गिल, अर्श अनवर शेख।
डिफेंडर: नरेंद्र गहलोत, होर्मिपम रुइवा, विकास युमनाम, संजीव स्टालिन, सुमित राठी, जितेंद्र सिंह, अब्दुल रबीह।
मिडफील्डर: थोइबा सिंह मोइरांगथेम, लालरिनलियाना हनामटे, जितेश्वर सिंह युमखैबम, आयुष देव छेत्री, विबिन मोहनन, ब्रिसन देउबेन फर्नांडिस, अमरजीत सिंह कियाम।
फॉरवर्ड: सौरव के, पार्थिब गोगोई, रोहित दानू, निन्थोइंगनबा मीतेई खुमानथेम, शिवशक्ति नारायणन (कप्तान), सुहैल अहमद भट।
मुख्य कोच: क्लिफोर्ड मिरांडा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights