Thursday, June 11, 2026
Home बिहारफुटबॉल AFC Women’s Football Day पर कई कार्यक्रम

AFC Women’s Football Day पर कई कार्यक्रम

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 7 मार्च। एएफसी महिला फुटबॉल डे के अवसर पर मुजफ्फरपुर में एक दिवसीय महिला फुटबॉल गतिविधि एवं महिला फुटबाल के उत्थान के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका आयोजन दिल्ली पब्लिक स्कूल झपहा में बिहार फुटबॉल संघ, विशाल बिहार यूनाइटेड फुटबॉल क्लब और मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में कराया गया।

 

 

 

विशाल बिहार यूनाइटेड के चेयरमैन चंद्रशेखर कुमार चंदू ने इस आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन के तहत दिल्ली पब्लिक स्कूल के कक्षा 6 एवं कक्षा 7 की छात्राओं की दो टीम रेड और टीम ब्लू के बीच फुटबॉल मैच खेला गया जिसमें रेड टीम विजई हुई। जिसे विजेता कप दिया गया और ब्लू टीम को उप विजे ता कप दिया गया।

 

 

 

 

रेड टीम की आकांक्षा को मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अरविंद कुमार मिश्रा ,मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ के अध्यक्ष अश्वनी खत्री, चेयरमैन असगर हुसैन, कार्यकारी सचिव सुनील कुमार सिंह, विशाल बिहार यूनाइटेड के ओनर विशाल आनंद, डीपीएस के पीटीआई कोमल प्रिया, प्रशासन प्रमुख रूपेश, उरान द फर्स्ट स्टेप प्ले स्कूल की रीना प्रसाद उपस्थिति थे और बच्चो का हौसला आफजाई किए जिससे इस आयोजन को सफलता पूर्वक संपन्न किया जा सका।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.