36 C
Patna
Saturday, April 20, 2024

रांची कबड्डी एसोसिएशन की बैठक में लिये गए कई निर्णय

रांची कबड्डी एसोसिएशन का मंगलवार को एक आवश्यक बैठक टाना भगत इनडोर स्टेडियम में हुआ। इस बैठक में रांची कबड्डी एसोसिएशन के कई अधिकारी मौजूद थे। इस बैठक में रांची जिला में आगामी जिला स्तरीय ग्रामीण कबड्डी लीग एवं राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष एवं महिला कबड्डी गोल्ड कप के आयोजन करने पर विशेष चर्चा की गई।

इस बैठक में कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव विपिन कुमार सिंह एवं गोपाल ठाकुर मौजूद थे। कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव विपिन सिंह ने आज की बैठक में कहा कि रांची में ग्रामीण क्षेत्र के कबड्डी खिलाड़ियों पर विशेष ट्रेनिंग आदि की सुविधा कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड की तरफ से दी जाएगी।

साथ ही विपिन सिंह ग्रामीण क्षेत्र के कबड्डी खिलाड़ियों से मुलाकात की। रांची कबड्डी एसोसिएशन की ओर से आज की बैठक में उपाध्यक्ष आदित्य कुमार, उपाध्यक्ष हेमंत महतो, राजकुमार महतो, रजनीश महतो, कबड्डी कोच परमेश्वर महतो आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इसकी जानकारी रांची कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव प्रवीण कुमार सिंह ने दी।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights