स्कूली खेलों के क्षेत्र में झारखंड को एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली वर्ल्ड स्कूल वॉलीबॉल और बास्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर-18) के लिए चयन ट्रायल और कोचिंग कैंप की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह जिम्मेदारी स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा दी गई है, जो झारखंड के सफल आयोजन और प्रबंधन का परिणाम मानी जा रही है।
रांची में होगा ट्रायल
यह चयन ट्रायल 15 अप्रैल से 22 अप्रैल तक हरिवंश ताना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव, रांची में आयोजित किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को वर्ल्ड स्कूल चैंपियनशिप के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर (नेशनल कैंप) में भाग लेने का मौका मिलेगा।
वॉलीबॉल ट्रायल का शेड्यूल
बालक वर्ग (15-16 अप्रैल)
अंडर-17: 33 खिलाड़ी
अंडर-19: 30 खिलाड़ी
अंडर-15 (पिछला नेशनल कैंप): 13 खिलाड़ी
कुल: 76 खिलाड़ी
बालिका वर्ग (17-18 अप्रैल)
अंडर-17: 29 खिलाड़ी
अंडर-19: 30 खिलाड़ी
पिछले नेशनल कैंप: 14 खिलाड़ी
कुल: 73 खिलाड़ी
बास्केटबॉल ट्रायल का शेड्यूल
बालक वर्ग (20-21 अप्रैल)
अंडर-17: 26 खिलाड़ी
अंडर-19: 36 खिलाड़ी
बालिका वर्ग (22-23 अप्रैल)
अंडर-17: 23 खिलाड़ी
अंडर-19: 36 खिलाड़ी
अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप की तारीख
वर्ल्ड स्कूल बास्केटबॉल: 13–22 जून (सर्बिया)
वर्ल्ड स्कूल वॉलीबॉल: 1–10 जुलाई (चीन)
झारखंड के खिलाड़ियों को मौका
इस चयन प्रक्रिया में झारखंड के खिलाड़ी भी शामिल होंगे। बास्केटबॉल में राज्य के स्नेहा और संदीप को 69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर मौका मिला है।
क्या बोले अधिकारी
राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने बताया कि एसजीएफआई द्वारा यह जिम्मेदारी झारखंड के सफल आयोजन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह राज्य के लिए गर्व की बात है और इससे खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा।