Saturday, June 6, 2026
Home Slider महीनों से हो रहा है बीसीए की वेबसाइट का मेंटनेस, सीओएम समेत अन्य कैटेगरी अब भी पुराने

महीनों से हो रहा है बीसीए की वेबसाइट का मेंटनेस, सीओएम समेत अन्य कैटेगरी अब भी पुराने

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन में भले ही चुनाव हो गया हो और नए पदाधिकारियों का चयन हो गया है पर अब भी है सचिव का पद खाली। यह बिहार का क्रिकेट जगत और खेलढाबा नहीं कह रहा है। यह बात बिहार क्रिकेट एसोसिएशन खुद कह रहा है। आप भी इस चीज को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की वेबसाइट पर जा कर देख सकते हैं।

आप अगर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ऑफिसियल वेबसाइट (जिसे बीसीसीआई अभी मान रहा है।) biharcricketassociation.com पर जायेंगे और उसके कैटेगरी about में जाकर कमेटी ऑफ मैनेजमैंट सर्च करेंगे तो आपको पुरानी कमेटी नजर आयेगी। इस कमेटी में सचिव का पद अब भी खाली रखा गया है। बाकी में पुराने पदाधिकारियों का नाम है।

चुनाव को संपन्न हुए और परिणाम घोषित हुए दिन बीत गए पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों को इतनी फुर्सत नहीं है कि वेबसाइट पर इस कैटेगरी को अपडेट किया जाय ताकि लोगों को नई कमेटी के बारे में जानकारी हो सके।

यों तो मेंटनेस के नाम पर महीनों से इस वेबसाइट पर नोटिस चल रहा है पर वेबसाइट पर कई ऐसे कैटेगरी हैं जो पुराने ही हैं जैसे इलेक्ट्रोल ऑफिसर। इलेक्ट्रोल ऑफिसर में अब मीरा पांडेय ही दिख रही हैं जबकि नये इलेक्ट्रोल ऑफिसर आये और चुनाव करा कर चले भी गए।

टूर्नामेंट कमेटी, मेंस सेलेक्शन कमेटी, वीमेंस सेलेक्शन कमेटी, जूनियर सेलेक्शन कमेटी अब भी पुराना राग अलापा जा रहा है। कई कैटेगरी को भरने का काम ही नहीं शुरू हुआ है।

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.