Monday, June 15, 2026
Home Slider महाराष्ट्र चार स्वर्ण के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंचा

महाराष्ट्र चार स्वर्ण के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंचा

by Khel Dhaba
0 comment

गुवाहाटी। महराष्ट्र खेलो इंडिया युवा खेलों के पांचवें दिन मंगलवार को यहां चार स्वर्ण पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया।

सोमवार को 12 स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन करने वाला हरियाणा अब 18 स्वर्ण और कुल 54 पदक के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है। महाराष्ट्र ने अब तक 21 स्वर्ण सहित 89 पदक जीते हैं। इस सूची में दिल्ली तीसरे स्थान पर है जिसके नाम 15 स्वर्ण के साथ 41 पदक है।

मंगलवार को उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया चार स्वर्ण पदक जीता। इससे उत्तर प्रदेश ने पदकतालिका में तमिलनाडु और गुजरात को पछाड़ दिया और चौथे स्थान पर आ गया।

उत्तर प्रदेश के विजय कश्यव (200 मीटर), उत्तम यादव (1500 मीटर) और मोहम्मद शाहबान (तारगोला फेंक) ने अंडर 17 एथलेटिक्स जबकि इसी आयु वर्ग के जिमनास्टिक के पैरलल बार्स में गौरव कुमार ने स्वर्ण जीता।

टेबुल टेनिस के चार वर्गों में चार अलग-अलग राज्यों के खिलाड़ियों ने बाजी मारी। फिदेल सुर्वजुला(तेलंगाना, पुरुष अंडर-21), अनुषा कुटुम्बले (मध्य प्रदेश, महिला अंडर-21), आदर्श छेत्री (दिल्ली, पुरूष अंडर -17) और दिया चितले (महाराष्ट्र, पुरुष अंडर -17) टेबुल टेनिस का स्वर्ण पदक जीता।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.