Saturday, June 13, 2026
Home Slider IPL 2022 में लखनऊ ने कोलकाता को दी मात

IPL 2022 में लखनऊ ने कोलकाता को दी मात

by Khel Dhaba
0 comment

लखनऊ सुपर जायंट्स ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अंतर्गत खेले गए मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स को 75 रन से हराया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। इसके जवाब में कोलकाता 14 ओवर में सिर्फ 101 रन पर ही सिमट गयी।
लखनऊ की ओर से डीकॉक ने 50,दीपक हुड्डा ने 41,क्रुणाल पांड्या ने 25, आयुष बदोनी ने 15, मार्कस स्टोनिस ने 28, जेसन होल्डर ने 13 रन बनाये।
कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा आंद्रे रसल ने 19 गेंदों पर 45 रन बनाये। रसल के अलावा केकेआर का कोई भी बल्लेबाज आज अपनी छाप नहीं छोड़ सका। लखनऊ की ओर से आवेश खान ने अपने ती न ओवरों में 19 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि जेसन होल्डर ने 2.3 ओवर में तीन विकेट लेकर 31 रन दिये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.