33 C
Patna
Saturday, July 27, 2024

Live : National Sub-Junior Kabaddi Championship के बालक वर्ग में यूपी हारा, बालिका वर्ग में जीता

बोकारो। बोकारो के सेक्टर चार स्थित एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल दुल्हन की तरह सजा है। मौका है 32वीं सबजूनियर नेशनल बालक-बालिका कबड्डी चैंपियनशिप के आयोजन का। इस चैंपियनशिप का आयोजन एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड और बोकारो कबड्डी संघ की संयुक्त मेजबानी में किया जा रहा है। इस चैंपियनशिप में झारखंड सरकार के खेल विभाग और जिला प्रशासन का भी महत्वपूर्ण सहयोग है। स्कूल प्रबंधन द्वारा भी पूरा सहयोग किया जा रहा है। इस चैंपियनशिप के मुकाबले शुरू हो चुके हैं।

बालिका वर्ग के मुकाबले में हिमाचल प्रदेश ने राजस्थान को 46-38 से हराया। पहले हाफ में हिमाचल प्रदेश 27-21 से आगे थी।

झारखंड विदर्भ से हारा

बालक वर्ग में बिहार ने यूपी को हरा अपना शानदार आगाज किया है। बालक वर्ग के पूल एच में बिहार ने यूपी को 37-35 से पराजित किया। बिहार के खिलाड़ियों पूरे धैर्य के साथ इस मैच में खेला और एक-एक अंक के लिए संघर्ष किया। बालक वर्ग में मेजबान झारखंड के खिलाड़ियों ने विदर्भ के खिलाफ शानदार खेल दिखाया। झारखंड के खिलाड़ियों ने मैच जीतने के लिए काफी संघर्ष किया पर अंतत: उन्हें दो अंक से हार खानी पड़ी। विदर्भ ने यह मैच 53-51 से जीता।

बालिका वर्ग में पश्चिम बंगाल (बीएकेए) ने केरल को 26-23 से पराजित किया।

बालिका वर्ग में उत्तराखंड ने मध्यप्रदेश को 62-34 से पराजित किया। इस मैच में उत्तराखंड की लड़कियां मध्यप्रदेश की टीम पर पूरी तरह भारी पड़ीं।

बालिका वर्ग में गोवा ने बिहार को हराया।

 

बालक वर्ग का परिणाम
विदर्भ ने झारखंड को 53-51,बिहार ने यूपी को 37-35, आंध्रप्रदेश ने तेलंगाना को 47-37,महाराष्ट्र ने तमिलनाडु को 61-40,गुजरात ने दिल्ली को 36-32, छत्तीसगढ़ ने मध्यप्रदेश को 53-34 से पराजित किया।

बालिका वर्ग का परिणाम
उत्तराखंड ने मध्यप्रदेश को 62-34,पंजाब ने विदर्भ को 34-24,दिल्ली ने छत्तीसगढ़ को 38-35, यूपी ने आंध्रप्रदेश को 54-8,हरियाणा ने गुजरात को 40-20 से हराया।

 

चैंपियनशिप का उद्घाटन दोपहर दो बजे होगा।

मुकाबले चार कोर्ट पर खेले जायेंगे। कोर्ट एरिना को भी पूरी तरह सजाया गया है। खिलाड़ी पहुंच चुके हैं। मैचों के सफल संचालन के लिए देश भर तकनीकी पदाधिकारी आये हुए हैं।

यह है टीमों का पूल डिवीजन

 

बालक वर्ग
पूल ए : हरियाणा, झारखंड, विदर्भ।
पूल बी : राजस्थान, ओड़िशा, असम।
पूल सी: उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गोवा।
पूल डी : छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, जे एंड के।
पूल ई : दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, पुडुचेरी।
पूल एफ : महाराष्ट्र, तमिलनाडु, त्रिपुरा, पंजाब।
पूल जी : आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, केरल, बंगाल।
पूल एच : बिहार, यूपी, मणिपुर, पश्चिम बंगाल (बीएकेए)

बालिका वर्ग
पूल ए : हरियाणा, गुजरात, ओड़िशा।
पूल बी : तमिलनाडु, तेलंगाना, झारखंड।
पूल सी : यूपी, आंध्रप्रदेश, असम।
पूल डी : दिल्ली, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी।
पूल ई : पंजाब, विदर्भ, त्रिपुरा।
पूल एफ : उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल (बीएकेए)।
पूल एच : हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल? मणिपुर।

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights