Monday, June 8, 2026
Home बिहारक्रिकेट बीसीए वीमेंस अंडर-19 टी20 ट्रॉफी में टीम सी, एफ और बी जीता

बीसीए वीमेंस अंडर-19 टी20 ट्रॉफी में टीम सी, एफ और बी जीता

रिशु, प्रतिभा और दीपा बनीं प्लेयर ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

पटना/भागलपुर, 8 जून। बिहार क्रिकेट एसोसिएन के तत्वावधान में 8 जून से शुरू बीसीए वीमेंस अंडर-19 टी20 ट्रॉफी के अंतर्गत खेले गए मैचों में टीम सी, टीम एफ और टीम बी ने जीत दर्ज की।

पटना के 22 याड्र्स ग्राउंड खेले गए मैचों में टीम सी ने टीम ए को 2 विकेट जबकि टीम बी ने टीम डी को 8 विकेट से हराया। भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड पर खेले गए मैच में टीम एफ ने टीम एच को 11 रन से हराया।

टीम सी बनाम टीम ए

टीम ए ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला और निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 114 रन बनाये। जवाब में टीम सी ने 18.5 ओवर में 8 विकेट पर 116 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम की रिशु (11 रन, 3 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
टीम ए : 20 ओवर में नौ विकेट पर 115, सृष्टि कुमारी 27, सलोनी कुमारी 47, अतिरिक्त 20, दिव्यांशी राज 1/23, इकरा खान 3/16, रिशु 3/18, मुस्कान वर्मा 1/15

टीम सी : 18.5 ओवर में 8 विकेट पर 116, आकृति रौशन 18, श्रुति दास 10, निशु कुमार सिंह 10, मुस्कान वर्मा 22, रिशु नाबाद 11, अतिरिक्त 25, प्राची कुमार 3/22, चांदनी 1/17, मुखरा 3/17, लक्की कुमारी 1/19

टीम एफ बनाम टीम एच

भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड पर खेले गए मैच में टॉस टीम एफ ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 121 रन बनाये। प्रतिभा ने 24, शिवि सिंह ने 10, एकता राज ने 33, महिमा ने नाबाद 10 रन की पारी खेली। अतिरिक्त से 29 रन बने। टीम एच की ओर से अंशु सूर्यवंशी, वैष्णनी सिंह, चैताली संजीत, पुष्पांजलि और नित्य कुशवाहा ने 1-1 विकेट चटकाये।

जवाब में टीम एच ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 110 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। नेहा चौधरी ने 29, नित्य कुशवाहा ने नाबाद 10, नेहा कुमारी ने 16 रन बनाये। अतिरिक्त से 25 रन बने।
टीम एफ की ओर से जूली कुमारी ने 1, सिद्धि कुमारी ने 3, संतोषी कुमारी ने 1 और प्रतिभा ने 3 विकेट चटकाये। प्रतिभा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
टीम एफ : 20 ओवर में 7 विकेट पर 121 रन, प्रतिभा 24, शिवि सिंह 10, एकता राज 33, महिमा नाबाद 10,अतिरिक्त 29, अंशु सूर्यवंशी 1/25, वैष्णवी सिंह 1/20, चैताली संजीत 1/19, पुष्पांजलि 1/12, नित्य कुशवाहा 1/7

टीम एच : 20 ओवर में नौ विकेट पर 110 रन, नेहा चौधरी 29, नित्य कुशवाहा नाबाद 10, नेहा कुमारी 16, अतिरिक्त 25, जूली कुमारी 1/20, सिद्धि कुमारी 3/17, संतोषी कुमारी 1/18, प्रतिभा 3/15

टीम डी बनाम टीम बी

टॉस टीम डी ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में दो विकेट पर 114 रन बनाये। कुशमांडा मंगली ने 32, नंदनी पंडित ने नाबाद 48 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 26 रन बने। टीम बी की ओर से बबली और तेजस्विनी ने 1-1 विकेट चटकाये।

जवाब में टीम बी ने दीपा के नाबाद 55 रन की मदद से 16.1 ओवर में दो विकेट पर 117 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। साक्षी सिंह ने 34 रन की पारी खेली। अतिरिक्त से 19 रन बने। टीम डी की ओर से हर्षिता मिश्रा और रौशनी कुमारी सिंह ने 1-1 विकेट चटकाये। दीपा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
टीम डी : 20 ओवर में दो विकेट पर 114 रन, कुशमांडा मंगली 32, नंदनी पंडित नाबाद 48, अतिरिक्त 26, बबली 1/22, तेजस्विनी 1/16.

टीम बी : 16.1 ओवर में दो विकेट पर 117 रन, साक्षी सिंह 34, दीपा नाबाद 55, अतिरिक्त 19, हर्षिता मिश्रा 1/8, रौशनी कुमारी सिंह 1/2

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.