आरा। लिटिल चैंप्स ने बिहिया क्रिकेट एकेडमी ग्रीन को तीन विकेट से हरा कर भोजपुर जिला जूनियर क्रिकेट लीग के फाइनल में अपनी जगह पक्की की। फाइनल में इसका मुकाबला बिहिया क्रिकेट अकादमी ब्लू से होगाl आज मैच का उद्घाटन संघ के कोषाध्यक्ष विवेक कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कियाl
टॉस जीता बिहिया क्रिकेट अकादमी ग्रीन और बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया बिहिया की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही लेकिन मध्यक्रम में दो बल्लेबाज की साझेदारी टीम को राहत देती दिखी लेकिन बिहिया 87 रन के योग पर अपना 9 विकेट गंवा चुकी थी लेकिन अंतिम विकेट के लिए बिहिया के दो बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की और अपनी टीम का स्कोर 147 रनों तक पहुंचायाl बिहिया की ओर से राहुल ने 39 रन एवं शिवम ने 24 रनों का योगदान दिया इस पारी में अतिरिक्त रनों की संख्या 43 थी जो सर्वोच्च थी l लिटिल चैंप्स की ओर से रोहित ने 4 विकेट चटकाए जबकि गुलशन ने दो और आर्यन ने दो विकेट प्राप्त किए l कप्तान लक्ष्य मंथन को एक एवं रंजीत को एक विकेट प्राप्त हुआl
जवाब में 148 रनों के लक्ष्य को प्राप्त करने उतरी लिटिल चैंप्स की ओर से गुलशन ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 34 रनों का योगदान किया जबकि अमन ने 35 एवं ललित ने 27 रनों का योगदान कर अपनी टीम को 3 विकेट से जीत दिला दी l आज के मैच के अंपायर सोनू कुमार एवं कुणाल कुमार थे जबकि स्कोरर की भूमिका में रत्नेश नंदन मौजूद थे। आज मैच के दौरान संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे, सचिव विनीत कुमार राय, आकाश कुमार, वरुणराज, राजीव कुमार उपस्थित थेl