Friday, June 5, 2026
Home Slider legends league cricket season 2023 : अगले महीने रांची में लगेगा लीजेंड्स क्रिकेटरों का जमावड़ा

legends league cricket season 2023 : अगले महीने रांची में लगेगा लीजेंड्स क्रिकेटरों का जमावड़ा

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 25 अक्टूबर। लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) ने आगामी 2023 सीजन के पूरे शेड्यूल और फिक्स्चर की घोषणा कर दी।

आगामी 18 नवंबर से 9 दिसंबर 2023 तक भारत के पांच शहरों रांची, देहरादून, जम्मू, विजाग और सूरत में इसके मैच खेले जाएंगे। इस साल लीजेंड्स लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में 6 टीमें खेलेंगी। लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) ने एलएलसी 2023 के लिए पेटीएम और पेटीएम इनसाइडर के एक्सक्लुसिव टिकेटिंग पार्टनर बनने की भी घोषणा की गयी है। टूर्नामेंट के टिकट जल्द ही पेटीएम और पेटीएम इनसाइडर से खरीदे जा सकेंगे।

एलएलसी 2023 का उद्घाटन मैच 18 नवंबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में इंडिया कैपिटल्स और भीलवाड़ा किंग्स के बीच होगा। मैच शाम सात बजे से प्रारंभ होगा। 18 नवंबर को टूर्नामेंट के पहले मैच में पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर (इंडिया कैपिटल्स) और इरफान पठान (भीलवाड़ा किंग्स) बतौर कप्तान आमने-सामने होंगे। वहीं, दूसरा मैच 20 नवंबर को मणिपाल टाइगर्स और गुजरात जायंट्स के बीच मैच खेला जायेगा।

21 नवंबर को अर्बनराइजर्स हैदराबाद और सदर्न सुपर स्टार्स के बीच मैच होगा। वहीं, 22 नवंबर को भीलवाड़ा किंग्स और गुजरात जायंट्स और 23 नवंबर को इंडिया कैपिटल्स और अर्बनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेले जायेंगे। रांची में कुल पांच मैच खेले जाने हैं। 22 दिनों में कुल 19 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट रोमांचक होने वाला है क्योंकि एलएलसी 2023 में एक साथ कई लीजेंड्स खेलते हुए अपना क्लास दिखाएंगे।

रांची के बाद 24 नवंबर को देहरादून में एक्शन दिखेगा। यह मुकाबला भीलवाड़ा किंग्स और गुजरात जायंट्स के बीच होगा और यह सीजन का छठा मैच होगा। जम्मू में 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक चार मैच खेले जाएंगे जबकि विशाखपत्तनम में 2 दिसंबर से 4 दिसंबर तक तीन मैच खेले जाएंगे। एलएलसी 2023 के नॉकआउट मैच सूरत में खेले जाएंगे, जिनमें सेमीफाइनल 5 दिसंबर और 6 दिसंबर को होंगे, जबकि 9 दिसंबर को शानदार फिनाले के साथ सीज़न का समापन होगा।

लीजेंड्स लीग क्रिकेट के सह-संस्थापक और सीईओ रमन रहेजा ने आज कहा कि ‘‘लीजेंड्स लीग क्रिकेट का पिछला सीज़न बेहद सफल रहा और हम अधिक उत्साह से आगामी सीज़न में खेल प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। मैच रांची, देहरादून, जम्मू, विशाखापत्तनम और सूरत में खेले जाएंगे। एलएलसी की नई फ्रेंचाइजी अर्बनराइजर्स हैदराबाद की कमान पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना संभालेंगे। एलएलसी ने इस सीज़न एक अन्य नई फ्रेंचाइजी सदर्न सुपर स्टार्स की भी घोषणा की है। इसके कप्तान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच होंगे।

ज्ञात हो कि मैच में इरफान पठान, यूसूफ पठान, तिलकरत्ना दिलशान, पार्थिव पटेल, क्रिस गेल, केविन ओब्रायन, गौतम गंभीर, दिलहार फरनाडो, हाशिम आमला, केविन पीटरसन, मुनाफ पटेल, हरभजन सिहं, मोहम्मद कैफ, रोबिन उत्थपा, अरोन फिंच, अशोक डिंडा, रोस टेलर, सुरेश रैना, मार्टिन गुप्टिल, प्रज्ञान ओझा समेत कई नामचीन चेहरे खेलते नजर आयेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.