Tuesday, June 16, 2026
Home झारखंडक्रिकेट Latehar School Cricket League फेयरलेस फाइटर की बंपर जीत

Latehar School Cricket League फेयरलेस फाइटर की बंपर जीत

by Khel Dhaba
0 comment

लातेहार, 09 नवंबर। लातेहार जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित स्कूली क्रिकेट लीग बी ग्रुप का पांचवा मैच फेयरलेस फाइटर तथा आर सी सी चंदवा के बीच खेला गया। जहां फेयरलेस फाइटर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 212 रन बनाये। लवकुश कुमार ने 69, इमदाद अंसारी ने 40 तथा अर्श आर्य ने 21 रन का योगदान दिया। आर सी सी चंदवा की ओर से प्रिंस ने 3 विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर सी सी चंदवा की टीम ने 22वें ओवर में 79 रन पर ही पूरी टीम ढेर हो गई। फेयरलेस फाइटर की ओर से मो अर्सलान ने 5 तथा इमदाद ने 2 विकेट चटकाए। मैच के अंपायर आनंद सिंह तथा श्रवण महली थे जबकि स्कोरिंग रौनक दुबे ने किया। वही मैच के पर्यवेक्षक श्रवण महलि थे। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार फेयरलेस फाइटर के मो अर्शलन को मैच पर्यवेक्षक श्रवण महली के द्वारा दिया गया। मौके पर संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह, प्रकाश सिंह समेत कई खिलाड़ी तथा दर्शक उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.