Friday, May 15, 2026
Home Slider जेएससीए अंडर-16 लीग : हजारीबाग ने सिमडेगा को 86 रन से हराया

जेएससीए अंडर-16 लीग : हजारीबाग ने सिमडेगा को 86 रन से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

लातेहार । झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला क्रिकेट लीग अंडर 16 का चौथा मैच सिमडेगा तथा हजारीबाग के बीच जिला खेल स्टेडियम लातेहर में खेला गया । हज़ारीबाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में सभी विकेट खोकर 174 रन बनाए । जिसमे आशीष कुमार 48, साक्षय मिश्रा 21, अमित कुमार यादव 21 तथा अजय कुमार ने 18 रन का योगदान दिया । सिमडेगा की ओर से जवाद अली 4 , राजवीर सिंह सिसोदिया 3 विकेट चटकाए । लक्ष्य की पीछा करने उतरी सिमडेगा की पूरी टीम 88 रन पर ढेर हो गयी । जिसमे जवाद अली 23, राजवीर सिंह सिसोदिया 19, रचित शर्मा 13 रन का योगदान दिया । हजारीबाग की ओर से अजय कुमार 3, सुमित कुमार तथा विकास कुमार ने दो दो विकेट चटकाए । मैन ऑफ द मैच हजारीबाग के अजय कुमार को पत्रकार मनीष कुमार उपाध्याय के द्वारा पुरस्कार दिया गया । मैच के पर्यवेक्षक शशिभूषण चौबे थे । वही अंपायर अजय पाठक तथा सुभाष बनर्जी थे जबकि स्कोरिंग दीपक कुमार ने किया ।मौके पर संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह , साकेत शर्मा , समरेश बादल , अंकित गौरव, न्यूटन आनंद , आयुष रंजन समेत कई लोग उपस्थित थे ।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights