Saturday, May 16, 2026
Home झारखंडअन्य झारखंड वुशु एसोसिएशन ने इस सत्र का वार्षिक कैलेंडर किया जारी

झारखंड वुशु एसोसिएशन ने इस सत्र का वार्षिक कैलेंडर किया जारी

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। झारखंड वुशू संघ ने अपने विभिन्न इकाइयों एवं पदाधिकारियों के साथ हुई ऑनलाइन वार्ता के आधार पर मंगलवार को अपना सत्र 2020-21 के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया। एसोसिएशन के प्रेसिडेंट चंचल भट्टाचार्य ने बताया कि यह वर्ष हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण जबकि हमे 36वीं राष्ट्रीय खेलो में अपनी भागीदारी करनी है और 10वें एशियाई वुशु चैंपियनशिप का आयोजन दिल्ली में करना है। उन्होने बताया कि राष्ट्रीय खेलो में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का प्रशिक्षण एक महत्वपूर्ण मुद्दा है जिसके लिए प्रयास चल रहा है।

उन्होंने बताया कि जून महीने में 16वीं झारखंड राज्य सब जूनियर वुशु चैंपियनशिप का आयोजन दिनांक 20 एवं 21 जून को होगा।
द्वितीय झारखंड राज्य कुंग फू चैंपियनशिप का आयोजन 23 जून को रांची में होगा। जुलाई महीने में 27 जुलाई को तीसरी सीबीएसई चैंपियनशिप का आयोजन जिला स्तर पर होगा। आगामी अगस्त एक और दो को लोहरदगा में 16वीं राज्य सीनियर वुशु चैंपियनशिप का आयोजन होगा।

इसके अतिरिक्त आगामी 11 अगस्त को वल्र्ड कुंग फू दिवस समारोह का आयोजन तथा 29 अगस्त को द्वितीय झारखंड राज्य ताई ची चैंपियनशिप का आयोजन होगा। आगामी सितम्वर महीने में दिनांक 19 एवं 20 को रामगढ़ जिले में 16वी राज्य जूनियर वुशु चैंपियनशिप का आयोजन किया जाना हैं।

7वीं झारखंड राज्य अंतर विद्यालय वुशु चैंपियनशिप का आयोजन आगामी चार अक्तूबर को तथा 6वीं झारखंड राज्य सान साउ कप का आयोजन आगामी 11 अक्तूबर को रांची में होगा। इसके अलावे सब जूनियर,जूनियर एवं सीनियर खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। साथ ही कोच एवं खिलाड़ियों के लिए तकनीकी सेमिनार का आयोजन भी किया जाएगा। झारखंड वुशु एसोसिएशन के सचिव शैलेंद्र दुबे ने बताया कि वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने हमे 20वीं सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप की जिम्मेदारी सौंपी है जिसका आयोजन 2021 के मार्च महीने में किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights