Wednesday, May 20, 2026
Home झारखंडअन्य झारखंड स्टेट ग्रेपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप 22 अक्टूबर से रामगढ़ में

झारखंड स्टेट ग्रेपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप 22 अक्टूबर से रामगढ़ में

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। झारखंड ग्रेपलिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में द्वितीय झारखंड राज्य कैडेट बालक एवं बालिका जूनियर बालक एवं बालिका सीनियर पुरुष या महिला ग्रेपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप 22 और 23 अक्टूबर से रामगढ़ में आयोजित की जायेगी।

रामगढ़ जिला ग्रेपलिंग एसोसिएशन के द्वारा इस राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। झारखंड ग्रेपलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि इस राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में लगभग ढाई सौ ग्रेपलिंग कुश्ती पहलवान भाग ले रहे हैं।

इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक एवं रजत पदक विजेता खिलाड़ी का चयन झारखंड ग्रेपलिंग कुश्ती टीम में किया जाएगा जो आगामी 24 नवंबर से 27 नवंबर तक अयोध्या नंदी नगर उत्तर प्रदेश में भारतीय कुश्ती संघ एवं ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित दितीय राष्ट्रीय ग्रेपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप में झारखंड ग्रेपलिंग कुश्ती टीम भाग लेगी। इसकी जानकारी झारखंड ग्रेपलिंग एसोसिएशन के महासचिव नवीन कुमार सिंह ने दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights