रांची। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के चुनाव को लेकर रांची में गहमागहमी तेज हो गई है। चुनाव रविवार को होना है। 2013 के बाद हो रहे इस चुनाव में जबर्दस्त संघ होने की उम्मीद है। डोर-टू-डोर कंपेनिंग की रणनीति अपनाई जा रही है जिसमें अजय मारू गुट भारी पड़ रहा है। नफ़ीस अख्तर गुट के रणनीतिकार भी मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं। इस गुट के कुछ सदस्य भी डोर-टू-डोर कंपेन कर रहे हैं। मतदान से पहले की रात सभी प्रत्याशी एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं।
जीएससीए चुनाव में ऐसा पहली बार हो रहा है कि अमिताभ चौधरी के साथ एक डेढ़ दशक तक साथ रहने वाले संजय-मनोज-असीम की त्रिमूर्ति उनके खिलाफ है। अमिताभ के इनर सर्किल के लोग पहली बार खुलकर उनके खिलाफ हैं। इसका असर भी दिख रहा है।
इसका ही असर है कि पिछले तीन साल में अमिताभ ने जमशेदपुर का उतना दौरा नहीं किया जितना पिछले 3 माह के दौरान कर चुके हैं। शुक्रवार को भी अमिताभ जमशेदपुर के वोटरों को लुभाने के लिए जमशेदपुर में थे। चुनाव लड़ रहे 26 प्रत्याशी सिर्फ मोहरे हैं जो अमिताभ या संजय-मनोज-असीम की तिगड़ी की जीत-हार तय करेंगे।
पिछले साल हुए एसजीएम के दौरान क्लब-स्कूल की मान्यता खत्म करने का प्रस्ताव सत्ताधारी दल के लिए गले की फांस बन गया है। इस प्रस्ताव का जमशेदपुर के लगभग 200 सदस्यों ने जोरदार विरोध दर्ज कराया था। जिसमें कुछ अपने लोग भी खुलकर जीएससीए के विरोध में मुखर हुए। सदस्यों की नाराजगी को दूर करने के लिए सत्ताधारी दल जमशेदपुर के मतदाताओं के बीच जमकर पसीना बहा रहा हैं।
चुनाव का कार्यक्रम 22 सितंबर को
सुबह 8.30 से 9.30 तक प्रत्याशी वोट करेंगे
सुबह 9.30 से 1 बजे दोपहर तक मतदाता वोट करेंगे
दोपहर 2 बजे से मतगणना
14 पद के लिए 25 प्रत्याशी मैदान में
इनफुट :sportsjharkhand.com
3