Wednesday, May 20, 2026
Home BCA Shyamal Sinha U16 One Day Trophy गया जी ने जीती श्यामल सिन्हा बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी

गया जी ने जीती श्यामल सिन्हा बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी

लगातार तीसरे फाइनल में हारी भोजपुर की टीम

by Khel Dhaba
0 comment

सीतामढ़ी, 20 मई। गया जी ने श्यामल सिन्हा बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया। गया जी ने फाइनल में भोजपुर को पांच विकेट से हराया।

भोजपुर का सत्र 2025-26 में यह तीसरा फाइनल मुकाबला है और इस बार भी उन्हें उपविजेता ट्रॉफी से ही संतोष करना पड़ा। इसके पहले भोजपुर की टीम मेंस अंडर-23 और अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश किया था और उन्हें दोनों जगह क्रमश: गोपालगंज और बेगूसराय से हार खानी पड़ी थी।

सीतामढ़ी के जानकी स्टेडियम में भोजपुर बनाम गया का रोमांचक फाइनल मुकाबला खेला गया। मैच में भोजपुर ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। शुरुआत खराब रही। 40 रन पर तीन विकेट गिर गए। मध्यक्रम और निचले क्रम के बैटरों के कुछ अच्छा खेला और टीम 38.2 ओवर में 143 रन बना कर ऑल आउट हो गई।

भोजपुर की ओर से अवनीश कुमार ने 18, रितेश पॉल ने 20, अश्विनी कुमार ने 16, विश्वजीत गुप्ता ने 17, रौनक कुमार ने 16, आदित्या सिंह ने 18 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 14 रन बने।

गया जी  की ओर से संगम कुमार ने 2, विकास कुमार ने 3, अमित कुमार ने 4 विकेट चटकाये।

जवाब में गया जी ने 28.1 ओवर में पांच विकेट पर 145 रन बना कर मैच और खिताब दोनों अपने नाम कर लिया। गया की ओर से शौर्या कुमार ने 12, नीतीश राय ने 34, सुमन कुमार ने नाबाद 47, आकाश कुमार ने 27 रन की पारी खेली। अतिरिक्त के सहारे 19 रन बने।

भोजपुर की ओर से आदित्य सिंह ने 1, रौनक कुमार ने 2 और नमन कुमार सिंह ने 1 विकेट चटकाये। सुमन कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

विजेता और उपविजेता टीम को खेल पदाधिकारी मोहम्मद ईस्लाम, बीसीए के जीएम एडमिन प्रोफेसर नीरज सिंह, सीईओ श्याम किशोर प्रसाद , संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश उर्फ रिंकू सिंह और ज्वॉइन सेक्रेटरी बैजू पटेल ने पुरस्कृत किया। संयोजक विवेक मिश्रा व अंपायर और स्कोरर को भी सीतामढ़ी जिला क्रिकेट के अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। अंपायर अशुतोष तथा नीरज और स्कोरर की भूमिका में वरूण सिंह और रोहित उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सीईओ श्याम किशोर प्रसाद के द्वारा किया गया।

संक्षिप्त स्कोर

भोजपुर : 38.2 ओवर में 143 रन पर ऑल आउट, अवनीश कुमार 18, रितेश पॉल 20, अश्विनी कुमार 16, विश्वजीत गुप्ता 17, रौनक कुमार 16, आदित्य सिंह 18, अतिरिक्त 14, संगम कुमार 2/31, विकास कुमार 3/42, अमित कुमार 4/18.

गया जी : 28.1 ओवर में पांच विकेट पर 145 रन, शौर्य कुमार 12, नीतीश कुमार 34, सुमन कुमार नाबाद 47, आकाश कुमार 27, अतिरिक्त 19, आदित्य सिंह 1/34, रौनक कुमार 2/18, नमन कुमार सिंह 1/31

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights