Wednesday, May 20, 2026
Home बिहारBCA MENS T20 TROPHY गया जी बीसीए मेंस टी20 के मगध जोन से अंतिम 8 में

गया जी बीसीए मेंस टी20 के मगध जोन से अंतिम 8 में

नवादा ने चखा जीत का स्वाद, नालंदा की टीम 36 रन से हारी

by Khel Dhaba
0 comment

बिक्रम (पटना), 20 मई। गया जी ने बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी के मगध जोन से क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। गया जी अपने तीनों लीग मुकाबले जीते। नालंदा की टीम ने दो जबकि नवादा ने 1 मैच में जीत हासिल की। शेखपुरा का खाता नहीं खुला

मगध जोन के लीग मुकाबलों के आखिरी दिन गया जी और नवादा ने जीत हासिल की। गया जी ने नालंदा को 36 रन और नवादा ने शेखपुरा को 23 रन से पराजित किया।

पहला मैच : नवादा बनाम शेखपुरा

बिक्रम के याशवन स्पोट्र्स ग्राउंड पर खेले गए मैच में नवादा ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। नवादा ने विवेक रंजन (74 रन) और दीपक कुमार (49 रन) की बेहतरीन बैटिंग के दम पर निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 175 रन बनाये।

नवादा की ओर से विवेक रंजन ने 58 गेंद में दस चौका व 2 छक्का की मदद से 74, दीपक कुमार ने 34 गेंद में 2 चौका व 3 छक्का की मदद से 49, अनुराग कुमार ने 14, सुदर्शन कुमार ने 12 रन की पारी खेली। अतिरिक्त के सहारे 16 रन बने।

शेखपुरा की ओर से नवाज खान और सचिन कुमार ने 1-1 जबकि रश्मिकांत रंजन ने 2 विकेट चटकाये।

जवाब में शेखपुरा की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 152 रन ही बना सकी। सचिन कुमार ने 37, सूरज विजय ने 27, अयामन पठान ने नाबाद 16, शिव शक्ति साह ने 12, रश्मिकांत रंजन ने 30 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 21 रन बने।

नवादा की ओर से अर्णव यादव ने 3, अनुराग कुमार और सुदर्शन कुमार ने 1-1 विकेट चटकाये। विजेता टीम के विवेक रंजन को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
नवादा : 20 ओवर में पांच विकेट पर 175 रन, विवेक रंजन 74, दीपक कुमार 49, अनुराग कुमार 14, सुदर्शन कुमार 12, अतिरिक्त 16, नवाज खान 1/37, रश्मिकांत रंजन 2/21, सचिन कुमार 1/14

शेखपुरा : 20 ओवर में 6 विकेट पर 152 रन, सचिन कुमार 37, सूरज विजय 27, अयामन पठान नाबाद 16, शिव शक्ति साह 12,रश्मिकांत रंजन 30, अतिरिक्त 21, अर्णव यादव 3/27, अनुराग कुमार 1/18, सुदर्शन कुमार 1/18

दूसरा मैच : गया जी बनाम नालंदा

दूसरे मैच में नालंदा के खिलाफ गया जी ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। खराब शुरुआत के बाद गया जी ने सैफुल्लाह (67 रन), यशराज सिंह (51 रन) और प्रीतम राज (40 रन) की शानदार बैटिंग के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन बनाये।

नालंदा की ओर से राजमणि प्रसाद ने 3, सुमन सौरभ और आदित्य कुमार ने 1-1 विकेट चटकाये।

जवाब में नालंदा के बड़ बैटरों को गया जी के गेंदबाजों ने बिना खाता खोले पवेलियन लौटाया। अर्णव किशोर और नमन गौरव बिना खाता लौटे। कुश कुमार, आदित्य कुमार का भी खाता नहीं खुला। अंकित राज, अमित कुमार और राजमणि प्रसाद ने थोड़ी अच्छी बैटिंग की तो स्कोर एक सम्मानजनक स्थिति में पहुंचा पर जीत हासिल नहीं हो पाई।

नालंदा की ओर से मुन्ना कुमार ने 11, अंकित राज ने 39, अमित कुमार ने 42, राजमणि प्रसाद ने 19 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 14 रन बने।

गया जी की ओर से गौरव कुमार ने 1, प्रीतम राज ने 4, गौतम कुमार और शिवम किशोर ने 2-2 विकेट चटकाये। गया के प्रीतम राज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
गया जी : 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन, सैयद सैफुल्लाह 67, यशराज सिंह 51, प्रीतम राज 40, सुमन सौरभ 1/44, राजमणि प्रसाद 3/25, आदित्य कुमार 1/25

नालंदा : 19.1 ओवर में 140 रन पर ऑल आउट, मुन्ना कुमार 11, अंकित राज 39, अमित कुमार रिटायर हर्ट 42, राजमणि प्रसाद 19, अतिरिक्त 14, गौरव कुमार 1/35, प्रीतम राज 4/22, गौतम कुमार 2/14, शिवम किशोर 2/22

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights