पटना, 20 मई। पूर्णिया की टीम सीमांचल जो ने बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। अपने अंतिम लीग मुकाबले में पूर्णिया ने किशनगंज को 8 विकेट से हराया। सीमांचल जोन के एक अन्य मुकाबले में अररिया ने कटिहार को 8 विकेट से मात दी।
पहला मैच : अररिया बनाम कटिहार
स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी की चैंपियन कटिहार के बैटर अररिया की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे नहीं चल पाये और पूरी टीम 10.3 ओवर में 65 रन पर ऑल आउट हो गई। सबसे ज्यादा 11 रन अतिरिक्त के सहारे बने। बैटरों में सबसे ज्यादा दस रन अश्विनी कुमार ने बनाये।
अररिया की ओर से नवनीत किसलय ने 2, अमन कुमार ने 1, उत्तम कुमार ने 4, अमित चौहान ने 2, श्रवण कुमार ने 1 विकेट चटकाये।
अररिया ने 9.1 ओवर में दो विकेट पर 69 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। मुस्तफा अशफाक ने नाबाद 34, अमन राज ने नाबाद 18 रन बनाये।
कटिहार की ओर से आयुष कुमार ने 2 विकेट चटकाये। विजेता टीम के उत्तम कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर
कटिहार : 10.3 ओवर में 65 रन पर ऑल आउट, अश्विनी कुमार 10, अतिरिक्त 11, नवनीत किसलय 2/20, अमन कुमार 1/17, उत्तम कुमार 4/17, अमित चौहान 2/11, श्रवण कुमार 1/0
अररिया : 9.1 ओवर में दो विकेट पर 69 रन, मुस्तफा अशफाक नाबाद 34, अमन राज नाबाद 18, आयुष कुमार 2/23.
दूसरा मैच : किशनगंज बनाम पूर्णिया
किशनगंज ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। किशनगंज ने 17.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 105 रन बनाये।
सूर्यम राज ने 34, तबरेज आलम ने 19, आकाश झा ने नाबाद 17,हिटलर मोहन ने 17 रन बनाये।
पूर्णिया की ओर से विशाल कुमार ने 3, भास्कर दूबे ने 4, आकिब रेजा ने 2, अनिमेष कुमार ने 1 विकेट चटकाये।
जवाब में पूर्णिया ने 8 ओवर में दो विकेट पर 106 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया और नॉकआउट का टिकट भी कटा लिया। भास्कर दूबे ने नाबाद 56, अभिषेक कुमार ने 37 रन की पारी खेली।
किशनगंज की ओर से सूर्यम राज ने 2 विकेट चटकाये। विजेता टीम के भास्कर दूबे को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर
किशनगंज : 17.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 105 रन, सूर्यम राज 34, तबरेज आलम 19, आकाश कुमार झा नाबाद 17, हिटलर मोहन 17, अनिमेष कुमार 1/24, आकिब रेजा 2/17, भास्कर दूबे 4/16, विशाल कुमार 3/16
पूर्णिया : 8 ओवर में दो विकेट पर 106 रन, भास्कर दूबे नाबाद 56, अभिषेक कुमार 37, सूर्यम राज 2/24