Monday, July 7, 2025
Home झारखंड झारखंड नेहरू कप हॉकी : सिमडेगा एचटीसी, रांची, लचरागढ़, एसटीसी बरियातू बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में

झारखंड नेहरू कप हॉकी : सिमडेगा एचटीसी, रांची, लचरागढ़, एसटीसी बरियातू बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड के द्वारा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के तत्वावधान में राज्य स्तरीय नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता 2023 का दूसरे दिन बिरसा मुंडा कॉलेज एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड एवं एस एस +2 हाई स्कूल एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड में कई मैच खेले गए। बालिका अंडर-17 के सेमीफाइनल में सिमडेगा एचटीसी, रांची, लचरागढ़,एसटीसी बरियातू ने अपनी जगह बना ली है। क्वार्टरफाइनल में सिमडेगा एचटीसी ने गुमला को 6-0, रांची ने हजारीबाग को 1-0, लचरागढ़ ने सिमडेगा को 5-0 और एसटीसी बरियातू ने सरायकेला को 8-0 से हराया।

दूसरे दिन का रिजल्ट इस प्रकार है
बालक अंडर-15 :
रांची ने गढ़वा को 9-0, एसटीसी गुमला ने खूंटी को 5-0, सिमडेगा ने हजारीबाग को 3-0 से हराया।
बालिका अंडर-17 : गुमला ने लातेहार को 3-0, हजारीबाग ने गिरिडीह को 15-0, सिमडेगा ने देवघर को 11-0 , एसटीसी रांची ने खूंटी को 4-0,रांची ने धनबाद को 9-0,लचागढ़ सिमडेगा ने लोहरदगा को 11-0, सरायकेला ने पश्चिम सिंहभूम को 3-1 से हराया।

बालक अंडर-17 : एसटीसी सिमडेगा ने खूंटी को 3-0,लातेहार ने पलामू को 8-0,पश्चिम सिंहभूम ने रामगढ़ को 4-0, सिमडेगा ने सरायकेला को 8-0, गुमला ने गढ़वा को 4-0, लोहरदगा ने रांची को 2-0,चतरा ने बोकारो को 3-1 से हराया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights