Tuesday, June 16, 2026
Home झारखंड राष्ट्रीय स्कूली अंडर-17 हॉकी में झारखंड का वर्चस्व कायम

राष्ट्रीय स्कूली अंडर-17 हॉकी में झारखंड का वर्चस्व कायम

बिहार की टीम दोनों वर्गों में पराजित

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 28 जनवरी। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की मेजबानी में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली अंडर-17 बालक एवं बालिका हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन लीग मुकाबले खेले गए। देशभर से आई 63 टीमों ने पूरे जोश, अनुशासन और खेल भावना के साथ मैदान पर दमखम दिखाया। कई मुकाबलों में एकतरफा नतीजे आए, तो कुछ मैच ड्रॉ रहकर रोमांच बढ़ाते नजर आए। झारखंड की टीम ने दोनों वर्गों में जीत हासिल की। बिहार को दोनों वर्गों में हार का सामना करना पड़ा।

मेजबान झारखंड का दबदबा

मेजबान झारखंड की बालक टीम ने चंडीगढ़ को 3–0 से पराजित किया। वहीं बालिका वर्ग में भी झारखंड ने गुजरात को 3–0 से शिकस्त देकर अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर ली। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 31 जनवरी तक जारी रहेगी।

प्रतियोगिता स्थल

मैचों का आयोजन रांची व खूंटी के प्रमुख एस्ट्रो टर्फ मैदानों में किया जा रहा है, जिनमें जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम (मोरहाबादी), मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (बरियातू), रेलवे स्टेशन एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम (हटिया) और एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम, खूंटी शामिल हैं।

बालक वर्ग के प्रमुख परिणाम

ओडिशा ने जम्मू-कश्मीर को 13–0 से हराकर दिन की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। हरियाणा ने पश्चिम बंगाल को 3–1, उत्तर प्रदेश ने छत्तीसगढ़ को 5–0, दिल्ली ने पुडुचेरी को 4–0 और मणिपुर ने बिहार को 4–1 से पराजित किया।
विद्या भारती ने तेलंगाना को 7–0, केरल ने आईपीएससी को 5–2, पंजाब ने उत्तराखंड को 2–0, मध्य प्रदेश ने केवीएस को 4–2, कर्नाटक ने सीबीएसई वेलफेयर को 16–0 तथा राजस्थान ने सीआईएससीई को 6–1 से हराया।
आंध्र प्रदेश बनाम त्रिपुरा और तमिलनाडु बनाम गुजरात के मुकाबले 2–2 से ड्रॉ रहे, जबकि सीबीएसई ने दादरा नगर हवेली एवं दमन-दीव को 3–1 से मात दी।

बालिका वर्ग के प्रमुख परिणाम

झारखंड ने गुजरात को 3–0 से हराकर मजबूत शुरुआत की। हरियाणा ने दिल्ली को 5–0, हिमाचल प्रदेश ने केरल को 5–0, पंजाब ने चंडीगढ़ को 2–0 से पराजित किया। नवोदय विद्यालय समिति ने त्रिपुरा को 1–0, छत्तीसगढ़ ने तमिलनाडु को 4–2, महाराष्ट्र ने जम्मू-कश्मीर को 7–0 से हराया।
अन्य मुकाबलों में उत्तर प्रदेश ने केवीएस को 7–0, ओडिशा ने राजस्थान को 7–0, सीआईएससीई ने पश्चिम बंगाल को 1–0, कर्नाटक ने आईपीएससी को 15–0, पुडुचेरी ने तेलंगाना को 3–0, मिजोरम ने विद्या भारती को 7–0, मध्य प्रदेश ने मणिपुर को 2–0 तथा आंध्र प्रदेश ने बिहार को 1–0 से पराजित किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.