Saturday, May 30, 2026
Home झारखंड National SGFI Under-14 Girls Hockey में झारखंड को रजत पदक

National SGFI Under-14 Girls Hockey में झारखंड को रजत पदक

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 2 जनवरी। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स के अंडर-14 बालिका एवं बालक वर्ग हॉकी मुकाबले में झारखंड की बेटियों ने कमाल कर दिया है। सदीपा तिर्की की कप्तानी में हमारी बालिका टीम ने छत्तीसगढ़ को 6-0 से मात देकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है। झारखंड की बालिका टीम से कप्तान संदीपा कुमारी ने दो गोल, पुष्पा मांझी ने एक, सुष्मिता गुड़िया ने एक, सुगन सांगा ने एक और सीमा तिर्की ने एक गोल कर मैच को 6-0 से जीत लिया। इस टूर्नामेंट में झारखंड की बालिका टीम तीसरे पायदान पर रही।

बालक वर्ग ने भी किया शानदार प्रदर्शन
67वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स के अंडर-14 बालक वर्ग हॉकी में झारखंड की बालक टीम ने भी शानदार प्रदर्शन किया और रजत पदक अपने नाम कर लिया। झारखंड और ओडिशा के बीच खेले गए फाइनल मैच में निर्धारित समय सीमा तक कोई भी टीम गोल नहीं कर पायी। अंत में पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया, जिसमे ओडिशा ने पांच और झारखंड की टीम ने चार गोल किये। टूर्नामेंट में रजक पदक जीतकर बालक टीम इस टूर्नामेंट की उपविजेता बन गयी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights