Tuesday, June 16, 2026
Home झारखंडअन्य 21वी सब जूनियर National Wushu Competition में झारखंड को 5 पदक

21वी सब जूनियर National Wushu Competition में झारखंड को 5 पदक

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। तमिलनाडु के नागरकोइल में आयोजित 21वीं सब जूनियर नेशनल वुशू प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 3 रजत एवं 2 कांस्य पदक जीते। यह प्रतियोगिता नागरकोइल के नुरुल इस्लाम यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित की गयी थी जिसमें पूरे देश के 32 इकाइयों की टीमो ने भाग लिया था।

झारखंड दल की तरफ से आरिफ हुसैन ,आदित्य चंद,रोहित कुमार ने सिल्वर मेडल जबकि मोतीलाल मुंडा और कशिश राज ने कांस्य पदक जीता।

झारखंड के इन उभरते हुए खिलाड़ियों की सफलता पर झारखंड वुशु के पदाधिकारी चंचल भट्टाचार्य,कृष्ण मुरारी सिंह, शैलेन्द्र दुबे,दीपक गोप,उदय साहू,प्रियदर्शी अमर,मनोज साहू,डॉ अंशु साहू,रामशंकर सिंह,मुरारी तिवारी,शिवेंद्र दुबे,दीपक लोहिया,गोकुलनन्द मिश्र,शशिकांत पांडे,वाहिद अली,रज़ि अहमद,आजाद पाठक, दीपक गोप,रत्नेश कुमार,अमरेन्द्र दत्त द्विवेदी ,सुशील कच्छप आदि ने बधाई दी है

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.