रांची। शहर में चल रही राज्यस्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण कप फुटबॉल के बालिका वर्ग के फाइनल में ईस्ट सिंहभूम ने अपनी जगह पक्की कर ली है। उसने सेमीफाइनल में टाईब्रेकर में धनबाद को 3-1 से हराया। निर्धारित समय तक मैच 1-1 की बराबरी पर था। ईस्ट सिंहभूम की ओर से सेराली सुमरी और धनबाद की ओर से संगीता ने गोल किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच रांची बना गुमला होगा।
बालक वर्ग के सेमीफाइनल में साहेबगंज बनाम सरायकेल-खरसांवा के बीच खेला जायेगा। गिरीडिह की टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। प्रतियोगिता का समापन दोपहर 2:00 बजे बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोराबादी मैं होगा।
झारखंड : ईस्ट सिंहभूम व रांची राज्यस्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण कप फुटबॉल के फाइनल में
134
previous post