Thursday, June 11, 2026
Home Slider आईपीएल का आयोजन हो सकता है अक्टूबर में, ऐसा कब संभव है, जानने के लिए करें क्लिक

आईपीएल का आयोजन हो सकता है अक्टूबर में, ऐसा कब संभव है, जानने के लिए करें क्लिक

by Khel Dhaba
0 comment

मुंबई। कोरोना वायरस के कारण आईपीएल को 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है पर इसके आगे भी होने की संभावना कम दिख रही है। खबर आ रही है कि अक्टूबर-नवंबर में इस क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा सकता है वह भी तब जब जब इस साल के अंत में होने वाला आईसीसी टी-20 विश्व कप स्थगित हो।



बीसीसीआई के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि बोर्ड अक्टूबर-नवंबर में आईपीएल आयोजित करने पर विचार कर रहा है लेकिन यह तभी मुमकिन है जब इस समय होने वाला टी-20 विश्व कप स्थगित हो। उन्होंने कहा कि इस समय सीमाओं पर प्रतिबंध है।

ऑस्ट्रेलिया ने छह महीने के लिए अपने आप को बंद कर लिया है। इससे स्थिति बदल सकती है। ग्रेट ब्रिटेन भी इसे लागू कर सकता है। हमें अभी भी समझना है कि भारतीय सरकार अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को बंद रखने के संबंध में क्या फैसला लेती है। इस स्थिति में अक्टूबर-नवंबर ही एक सुरक्षित समय लगता है, लेकिन इस समय टी-20 विश्व कप होगा।

अधिकारी ने कहा कि अगर आईसीसी मौजूदा स्थिति को देखकर विश्व कप स्थगित करती है, तभी हम अक्टूबर-नवंबर में इसके बारे में सोच सकते हैं क्योंकि अगर मान लीजिए की सभी देशों ने अभी से छह महीने का लॉकडाउन कर दिया तो वो अक्टूबर में खत्म हो जाएगा, लेकिन इसके लिए कोरोना वायरस का रुकना जरूरी है और चीजें इंसान के काबू में आना जरूरी है।

अधिकारी ने कहा कि आईसीसी के लिए विश्व कप स्थगित करना भी अंतिम विकल्प होगा क्योंकि विश्व कप को 2020 से 2022 में ले जाना होगा क्योंकि 2021 में कोई जगह नहीं है। इसलिए इस समय यह सबकुछ काफी दूर की बात है, लेकिन हां, आईपीएल के लिए अक्टूबर-नवंबर के समय की बात की गई है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.