Thursday, June 11, 2026
Home IPL-11 IPL LIVE KKR vs RCB : कोलकाता पर बेंगलुरु की ‘रॉयल’ जीत

IPL LIVE KKR vs RCB : कोलकाता पर बेंगलुरु की ‘रॉयल’ जीत

by Khel Dhaba
0 comment

शारजाह। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एबी डिविलियर्स की 33 गेंद में 73 रन की ताबड़तोड़ पारी के बाद शानदार गेंदबाजी से सोमवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 82 रन से मात दी।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने (आरसीबी) ने डिविलियर्स और कप्तान विराट कोहली (नाबाद 33 रन) के साथ उनकी तीसरे विकेट के लिये 7.4 ओवर में नाबाद 100 रन की साझेदारी से दो विकेट पर 194 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 112 रन ही बना सकी।

सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच भी आरसीबी के लिये पिछले खराब प्रदर्शन के बाद वापसी करने में सफल रहे और उन्होंने 47 रन (37 गेंद में चार चौके और एक छक्का) बनाने के साथ देवदत्त पडिक्कल (32) के साथ पहले विकेट के लिये 7.4 ओवर में 67 रन की भागीदारी की। आरसीबी इस जीत से सात मैचों में 10 अंक लेकर तीसरे स्थान पर पहुंच गयी जबकि कप्तान दिनेश कार्तिक की टीम के इतने ही मैचों में आठ अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर खिसक गयी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.