Friday, June 12, 2026
Home Slider IPL, CSK vs RCB: गेंदबाजों के बाद चमके बल्लेबाज, चेन्नई ने बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया

IPL, CSK vs RCB: गेंदबाजों के बाद चमके बल्लेबाज, चेन्नई ने बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 35वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से हरा दिया है। सीएसके ने आरसीबी द्वारा दिए गए 157 रनों के लक्ष्य को 18.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल किया। टीम की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ ने 38 और अंबाती रायडू ने 32 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में आरसीबी की तरफ से हर्षल पटेल ने दो विकेट झटके। इससे पहले टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए बैंगलोर ने 6 विकेट गंवाकर 156 रन बनाए थे। टीम की तरफ से देवदत्त पडिक्कल ने 70 और कप्तान विराट कोहली ने 53 रनों की शानदार पारी खेली। गेंदबाजी में सीएसके की तरफ से ड्वेन ब्रावो ने तीन और शार्दुल ठाकुर ने दो विकेट चटकाए।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.