Saturday, June 13, 2026
Home Slider IPL : चेन्नई ने कोलकाता को दो विकेट से हराया

IPL : चेन्नई ने कोलकाता को दो विकेट से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

अबुधाबी। चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रविवार को यहां कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) को दो विकेट से हराया। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 171 रन बनाये जिसके जवाब में चेन्नई ने आठ विकेट पर 172 रन बनाकर जीत दर्ज की।

टारगेट का पीछा करते हुए चेन्नई की शुरुआत शानदार रही। ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डु प्लेसिस ने पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े। यह जोड़ी KKR के खेमे में लगातार दबाव बना रही थी, लेकिन आंद्रे रसेल ने इस पार्टनरशिप को तोड़ टीम को पहली सफलता दिलाई। ऋतुराज 28 गेंदों पर 40 रन बनाकर आउट हुए। अर्धशतक की ओर बढ़ रहे फाफ डु प्लेसिस (43) को प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। अंबाती रायडू (10) को सुनील नरेन बोल्ड कर कोलकाता को तीसरी सफलता दिलाई।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.