Sunday, April 12, 2026
Home IPL IPL 2026 : दिल्ली के खिलाफ मैच में ऋषभ पंत पर रहेगा दबाव

IPL 2026 : दिल्ली के खिलाफ मैच में ऋषभ पंत पर रहेगा दबाव

लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स मैच 1 अप्रैल को

by Khel Dhaba
0 comment

लखनऊ, 31 मार्च। आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) अपने अभियान की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ करने जा रही है। इस मुकाबले में सभी की नजरें कप्तान ऋषभ पंत पर रहेंगी, जिन पर इस सीजन में बेहतर प्रदर्शन का खासा दबाव है।

 पंत के लिए अहम सीजन

पिछले सीजन में लखनऊ की कप्तानी संभालने वाले ऋषभ पंत उम्मीदों पर पूरी तरह खरे नहीं उतर सके थे। टीम को चोटों का भी सामना करना पड़ा जिससे संतुलन बिगड़ गया था। लेकिन इस बार पंत के पास एक मजबूत और फिट टीम है जिससे उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद बढ़ गई है।

 गेंदबाजी में दिखेगी नई धार

लखनऊ की गेंदबाजी इस सीजन काफी मजबूत नजर आ रही है। मोहम्मद शमी और एनरिच नॉर्किया जैसे अनुभवी तेज गेंदबाज टीम में शामिल हैं। इसके अलावा मयंक यादव और मोहसिन खान की वापसी टीम के लिए बड़ा प्लस साबित हो सकती है।

 बल्लेबाजी बनेगी LSG की ताकत

लखनऊ की बल्लेबाजी इस बार काफी संतुलित और खतरनाक दिख रही है। मिचेल मार्श और एडेन माक्ररम की जोड़ी टीम को मजबूत शुरुआत दे सकती है। वहीं पंत नंबर 3 पर और निकोलस पूरन नंबर 4 पर उतरकर मध्यक्रम को मजबूती देंगे।

 दिल्ली कैपिटल्स की चुनौती

दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे बड़ी चिंता पिछले सीजन की अस्थिर ओपनिंग रही है। इस बार टीम को केएल राहुल से ठोस शुरुआत की उम्मीद होगी। उनके साथ पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल या पाथुम निसांका में से कोई ओपन कर सकता है। मध्यक्रम में डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स टीम को मजबूती देंगे।

 गेंदबाजी में दिल्ली भी कम नहीं

हालांकि मिचेल स्टार्क पहला मैच नहीं खेल पाएंगे, लेकिन दिल्ली के पास अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और लुंगी एंगिडि जैसे मैच विनर गेंदबाज मौजूद हैं, जो किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं।

टीमें :

लखनऊ सुपर जाइंट्स : ऋषभ पंत (कप्तान ), आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीज्के, एडेन माक्ररम, निकोलस पूरन, अर्शिन कुलकर्णी, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, आकाश महाराज सिंह, आवेश खान, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, अर्जुन तेंदुलकर, मयंक यादव, वानिंदु हसरंगा, एनरिच नॉर्किया, जोश इंगलिस, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, नमन तिवारी, अक्षत रघुवंशी, मोहसिन खान, मनिमारन सिद्धार्थ, मुकुल चौधरी।

दिल्ली कैपिटल्स : अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, नीतिश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स,आशुतोष शर्मा, दुष्मंता चामीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, त्रिपुराना विजय, डेविड मिलर, आकिब नबी दर, पाथुम निसांका, लुंगी एंगिडि, पृथ्वी साव, काइल जैमीसन, अजय मंडल, टी नटराजन, माधव तिवारी, करूण नायर, साहिल पारख।

मैच का समय : शाम 7.30 से।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights