Wednesday, May 13, 2026
Home IPL IPL 2026 DC VS CSK : चेन्नई ने दिल्ली को दी 8 विकेट से मात

IPL 2026 DC VS CSK : चेन्नई ने दिल्ली को दी 8 विकेट से मात

संजू सैमसन ने खेली अर्धशतकीय पारी, चेन्नई के गेंदबाजों का अच्छा प्रदर्शन

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली, 5 मई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) के अंतर्गत यहां खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद संजू सैमसन (नाबाद 87 रन) औ कार्तिक शर्मा (नाबाद) की अच्छी बैटिंग की बदौलत मेजबान दिल्ली कैपिटल्स को  8 विकेट से हराया। चेन्नई सुपर किंग्स की दस मैचों में यह पांचवीं जीत है जबकि दिल्ली कैपिटल्स की इतने ही मैचों में छठी हार है। इस सत्र के दो मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया है।

यहां अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच मेंदिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन बनाये। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 17.3 ओवर में 2 विकेट पर 159 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

शुरुआत ठीक रही पर धीमी रही। दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका 29 रन के योग पर पथुम निशांका के रूप में लगा। पथुम निशांका 19 रन बना कर पवेलियन लौटे। इसके बाद केएल राहुल भी ज्यादा देर विकेट पर टिक पाये और अकील हुसैन की गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ द्वारा लपके गए। केएल राहुल ने 12 रन बनाये।

नीतीश राणा और करुण नायर भी ज्यादा लंबी पारी नहीं खेल पाये। अक्षर पटेल मात्र 2 रन बना कर पवेलियन लौटे। रन की गति में तेजी स्टब्स और समीर रिजवी ने लाई। दोनों के बीच 65 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। स्टब्स ने 31 गेंदों में 38 रन की पारी खेली। इसके बाद आशुतोष शर्मा ने समीर रिजवी का साथ दिया और दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर निर्धारित 20 ओवर में 150 रन के पार किया। दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेट पर 155 रन बना कर चेन्नई सुपर किंग्स को 156 रन का टारगेट दिया।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से समीर रिजवी ने 24 गेंदों में 4 छक्का की मदद से नाबाद 40, आशुतोष राणा ने 2 छक्कों की मदद से 5 गेंदों में नाबाद 14 रन बनाये। नीतीश राणा ने 15 और करुण नायर ने 13 रन की पारी खेली।

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से अकील हुसैन ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 19 रन देकर 1 विकेट चटकाये। नूर अहमद ने 2 जबकि मुकेश चौधरी, गुरजपनीती सिंह और जैमी एवरटन ने 1-1 विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights