Thursday, June 11, 2026
Home Slider IPL 2020: खत्म हुई महाबैठक, 10 नवंबर को फाइनल, शाम के मैच 7:30 बजे से, वीवो बना रहा प्रायोजक

IPL 2020: खत्म हुई महाबैठक, 10 नवंबर को फाइनल, शाम के मैच 7:30 बजे से, वीवो बना रहा प्रायोजक

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। कोरोना वायरस के कारण यूएई में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर रविवार को हुई गवर्निंग काउंसिल की अहम बैठक खत्म हुई। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि मैच 19 सितंबर से शुरू होगा और फाइनल 10 नवंबर को खेला जायेगा। शाम के मैच 7.30 बजे से खेले जायेंगे। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में चीनी कंपनियों सहित सभी प्रायोजकों को बनाए रखने का निर्णय लिया गया है।
कोरोना महामारी की वजह से इस बार देश के बाहर होने जा रही लीग को लेकर कई खबरें सामने आ रही है। फिलहाल शेड्यूल तय नहीं हो पाया है, लेकिन मैच के समय, मैदान और कई छोटी-बड़ी चीजों को लेकर कई अपडेट सामने आए हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.