Saturday, June 6, 2026
Home बिहारक्रिकेट BPL को लेकर हुई गर्वनिंग काउंसिल की बैठक में गहन मंथन

BPL को लेकर हुई गर्वनिंग काउंसिल की बैठक में गहन मंथन

फ्रेंचाइजी प्रतिनिधियों के सुझावों पर हुआ विचार, अगली बैठक में इसे किया जायेगा हल

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 9 मई। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) द्वारा प्रस्तावित बिहार प्रीमियर लीग (BPL) को लेकर गुरुवार शाम दिल्ली स्थित होटल ‘द अशोक’ में गर्वनिंग काउंसिल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन संजय कुमार सिंह ने की। इस बैठक में फ्रेंचाइजी पार्टनर बनने के इच्छुक प्रतिनिधियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और प्रत्यक्ष उपस्थिति के माध्यम से हिस्सा लिया तथा निविदा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सुझाव साझा किए।

 

 

बैठक के दौरान चेयरमैन संजय कुमार सिंह ने सभी इच्छुक पक्षों को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए सुझावों को गंभीरता से लिया जाएगा और उन्हें गवर्निंग काउंसिल की अगली बैठक में विचारार्थ प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि प्राप्त सुझावों और चर्चाओं के आधार पर ही बिहार प्रीमियर लीग की निविदा प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा।

 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस बैठक में BCA के सचिव जियाउल आरफीन, सीईओ मनीष राज, जीएम (एडमिन) नीरज राठौर, निदेशक (क्रिकेट) आनंद यालविगी और अमिकर दयाल जैसे प्रमुख सदस्य शामिल हुए। वहीं दिल्ली में बैठक स्थल पर चेयरमैन संजय कुमार सिंह के साथ कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम, करण, कुणाल पारिख, निशांत दयाल, श्रेय और लीगल एडवाइजर अतुल भी उपस्थित रहे।

 

बैठक में फ्रेंचाइजी पार्टनर बनने के इच्छुक पक्षों की सक्रिय भागीदारी ने यह स्पष्ट किया कि BPL को लेकर निवेशकों और क्रिकेट प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह है। यह पहल न केवल बिहार के क्रिकेट ढांचे को पेशेवर स्तर पर सशक्त बनाने में सहायक होगी, बल्कि युवाओं को भी प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराएगी।

 

BCA ने यह भी संकेत दिया कि पूरी प्रक्रिया को पारदर्शिता और तटस्थता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि बिहार प्रीमियर लीग एक सफल, निष्पक्ष और प्रभावी क्रिकेट लीग के रूप में स्थापित हो सके।

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.