Saturday, June 6, 2026
Home बिहारक्रिकेट Patna District Senior Division Cricket League में क्रिसेंट सीसी विजयी

Patna District Senior Division Cricket League में क्रिसेंट सीसी विजयी

अधिकारी इलेवन की टीम हारी, आमिर बने प्लेयर ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 9 मई। पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में शुक्रवार यानी 9 मई को खेले गए मुकाबले में क्रिसेंट सीसी ने अधिकारी इलेवन को 35 रन से हराया।

 

टॉस क्रिसेंट सीसी ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया और निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट 198 रन बनाये। अभिनव सिन्हा ने 69 रन की पारी खेली। आलोक सिंह ने नाबाद 42 रन बनाये। कुमार रजनीश ने 3 विकेट चटकाये।

 

जबाब में अधिकारी इलेवन की टीम 25.4 ओवर में 163 रन पर ऑल आउट हो गई। आकाश राज ने 53 रन की पारी खेली जबकि सचिन कुमार ने 40 रन बनाये। क्रिसेंट सीसी की ओर अे आमिर ने 3 और मोहम्मद यासिन ने 5 विकेट चटकाये। विजेता टीम के आमिर (15 रन, 3 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

संक्षिप्त स्कोर

क्रिसेंट सीसी : 40 ओवर में 8 विकेट पर 198 रन, मोहम्मद रफी 22, अभिनव सिन्हा 69,आमिर 15,अब्दुल्लाह वजीह 16,पीयूष कुमार सिंह 11,आलोक सिंह नाबाद 42, अतिरिक्त 14,सचिन कुमार 1/35, कुमार रजनीश 3/39, पुलस 2/30, मोनू कुमार 2/16

अधिकारी इलेवन : 25.4 ओवर में 163 रन पर ऑल आउट, कुमार रजनीश 11, आकाश राज 53, पुलक 32,सचिन 40, अतिरिक्त 10,आमिर 3/33, मोहम्मद रफी 1/48, मोहम्मद यासिन 5/23

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.