Saturday, June 6, 2026
Home बिहारक्रिकेट Ramanand Tiwari Memorial Under-13 School Cricket : वाईसीसी और स्कूल ऑफ क्रिकेट फाइनल में

Ramanand Tiwari Memorial Under-13 School Cricket : वाईसीसी और स्कूल ऑफ क्रिकेट फाइनल में

लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट और एके क्रिकेट एकेडमी रेड की टीम हारी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 7 मई। स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे रामानंद तिवारी मेमोरियल अंडर-13 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में वाईसीसी की मुकाबला स्कूल ऑफ क्रिकेट से होगा।

 

सेमीफाइनल में वाईसीसी ने लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट को 5 विकेट और स्कूल ऑफ क्रिकेट ने एके क्रिकेट एकेडमी रेड को 4 विकेट से हराया।
सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित कासा पिकोला रेस्टूरेंट द्वारा प्रायोजित इस टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में वाईसीसी ने टॉस जीता और लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट को बैटिंग का न्योता दिया। लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट ने पहले बैटिंग करते हुए 19 ओवर में सभी विकेट खोकर 58 रन बनाये। वाईसीसी ने 16.2 ओवर में पांच विकेट पर 59 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। वाईसीसी की ओर से मुन्ना राज और वरुण कुमार ने 3-3 विकेट चटकाये। मुन्ना राज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

 

दूसरे सेमीफाइनल में टॉस एके क्रिकेट एकेडमी रेड ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 23.5 ओवर में 9 विकेट पर 108 रन बनाया। स्कूल ऑफ क्रिकेट ने 25 ओवर में 6 विकेट पर 112 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के तेजस्वी चौहान को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

पहला मैच
लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट : 19 ओवर में 58 रन पर ऑल आउट आयुष्मान जैन 13, अतिरिक्त 18, केशव कुमार 1/6, युवराज 1/9,रोहित 1/ 13, मुन्ना राज 3/8, वरुण कुमार 3/10
वाईसीसी : 16.2 ओवर में 5 विकेट पर 59 रन, आशीष कुमार 13, राज आर्यन नाबाद 10,अतिरिक्त 24, विनय 2/6, अनुभव 1/5,अनुराग 2/2
दूसरा मैच
एके क्रिकेट एकेडमी रेड : 23.5 ओवर में 9 विकेट पर 108 रन, आर्यन राज 51, रेयांश कार्तिक 12, अतिरिक्त 24, रौनक गुप्ता 1/13,प्रतीक सिन्हा 1/6, तेजस्वी चौहान 2/19, आशीष कुमार 3/9

स्कूल ऑफ क्रिकेट : 25 ओवर में 6 विकेट पर 112 रन, तेजस्वी चौहान 29,आकर्ष राज 18,गौरव राज 16,अतिरिक्त 28, ईशान 1/25, आर्यन राज 1/21, अयान निषाद 2/16

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.